04/03/2026 | Press release | Distributed by Public on 04/03/2026 06:36
स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत, विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधि कार्य विभाग ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच स्वच्छता, साफ-सफाई एवं जन जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कई गतिविधियों का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शास्त्री भवन के सम्मेलन कक्ष में सामूहिक स्वच्छता शपथ एवं स्वच्छ भारत राष्ट्रगान के गायन के साथ हुआ, जिसमें स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के लक्ष्यों के प्रति प्रतिभागियों की प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि हुई। विधि कार्य विभाग के सचिव डॉ. राजीव मणि ने 02 अप्रैल 2026 को विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
कार्यालय परिसर में एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, कर्मचारियों एवं आगंतुकों को स्वच्छता पहल को अपना सक्रिय समर्थन देने के लिए प्रोत्साहित किया गया और स्वच्छ भारत अभियान के मूल संदेश प्रसारित किया गया।
अधिक सहभागिता एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए, उन स्थानों पर एक सेल्फी बूथ स्थापित किया गया, जिससे प्रतिभागी रचनात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से सफाई अभियानों के प्रति अपना समर्थन साझा कर सकें।
इसके अलावा, स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता की कलात्मक प्रस्तुतियों को प्रदर्शित करने वाली एक रंगोली गतिविधि भी आयोजित की गई।
इन गतिविधियों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उत्साहजनक भागीदारी देखी गई, जिससे कार्यस्थलों और उससे बाहर स्वच्छता बनाए रखने के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को बल मिला।
विधि कार्य विभाग सतत जागरूकता एवं सक्रिय भागीदारी के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
****
पीके/केसी/एके