Amar Ujala Ltd

09/01/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/31/2026 21:19

2028 राष्ट्रपति चुनाव: हेगसेथ के नाम की अटकलों पर ट्रंप ने लगाया विराम; बोले- अभी बहुत जल्दी है, पहले मिडटर्म

{"_id":"6a96348294b0c369fd013d01","slug":"us-donald-trump-brushes-off-2028-speculation-around-hegseth-says-it-is-very-early-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"2028 राष्ट्रपति चुनाव: हेगसेथ के नाम की अटकलों पर ट्रंप ने लगाया विराम; बोले- अभी बहुत जल्दी है, पहले मिडटर्म","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}

2028 राष्ट्रपति चुनाव: हेगसेथ के नाम की अटकलों पर ट्रंप ने लगाया विराम; बोले- अभी बहुत जल्दी है, पहले मिडटर्म

Tue, 01 Sep 2026 07:42 AM IST
शिवम गर्ग एएनआई, वॉशिंगटन
एएनआई, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 01 Sep 2026 07:42 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीट हेगसेथ के 2028 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की अटकलों को लेकर कहा कि अभी इस पर चर्चा करना जल्दबाजी है। ट्रंप ने हेगसेथ के काम की तारीफ करते हुए कहा कि फिलहाल उनका ध्यान सेना और आगामी मिडटर्म चुनावों पर है।

विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Amar Ujala Graphics
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की अटकलों को फिलहाल खारिज करते हुए कहा कि इस बारे में बात करना अभी बहुत जल्दबाजी है। ट्रंप ने जोर दिया कि पार्टी और सरकार का ध्यान पहले आगामी मिडटर्म चुनावों पर होना चाहिए।

विज्ञापन


हेगसेथ के 2028 चुनाव लड़ने पर क्या बोले ट्रंप?
ओवल ऑफिस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि हेगसेथ शानदार काम कर रहे हैं, लेकिन 2028 के चुनाव को लेकर चर्चा के लिए अभी काफी समय है। उन्होंने कहा पहले हमें मिडटर्म चुनावों से गुजरना होगा। ट्रंप ने हेगसेथ को बहुत अच्छे व्यक्ति के तौर पर बताया और कहा कि रिपब्लिकन पार्टी में 2028 के लिए संभावित उम्मीदवारों की संख्या काफी ज्यादा हो सकती है। उनके मुताबिक, कई ऐसे लोग भी चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे होंगे, जिनके नाम अभी सार्वजनिक नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

अभी किस पर ध्यान दे रहे हैं हेगसेथ?

ट्रंप ने कहा कि इस समय हेगसेथ का पूरा ध्यान सेना की तैयारियों और अमेरिकी सैनिकों की जरूरतों पर है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हेगसेथ की प्राथमिकता सैन्य मामलों पर ही केंद्रित है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने विदेशों में हालिया सैन्य अभियानों का जिक्र करते हुए वेनेजुएला और ईरान में अमेरिकी कार्रवाई का भी उल्लेख किया और दावा किया कि वहां अमेरिका अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2028 की खबर पर हेगसेथ ने क्या कहा था?

ट्रंप की टिप्पणी से पहले पीट हेगसेथ ने एनबीसी न्यूज की उस रिपोर्ट को खारिज किया था, जिसमें दावा किया गया था कि वह 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। हेगसेथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर रिपोर्ट को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र काम अमेरिकी रक्षा विभाग को मजबूत बनाना है और वह इसी जिम्मेदारी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

क्यों अहम है ट्रंप का बयान?

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद अगले चुनाव को लेकर राजनीतिक अटकलें अक्सर समय से पहले शुरू हो जाती हैं। हालांकि, ट्रंप और हेगसेथ दोनों की ओर से 2028 की चर्चा को फिलहाल खारिज किए जाने से संकेत मिलता है कि रिपब्लिकन नेतृत्व का सार्वजनिक फोकस आगामी मिडटर्म चुनाव और रक्षा प्राथमिकताओं पर बनाए रखने की कोशिश है।

Amar Ujala Ltd published this content on September 01, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 01, 2026 at 03:19 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]