03/03/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/03/2026 22:13
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा ने दोनों देशों के बीच वास्तव में नवीनीकृत साझेदारी के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह दोनों देशों के लोगों के लिए विश्वास, विकास, नवाचार और साझा समृद्धि से परिभाषित भविष्य के निर्माण हेतु साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।
कनाडा के प्रधानमंत्री के एक्स (X) पोस्ट का जवाब देते हुए, श्री मोदी ने कहा;
"आप बिल्कुल सही हैं, प्रधानमंत्री कार्नी। आपकी यात्रा ने वास्तव में नवीनीकृत साझेदारी के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया है।
मैं आपके साथ मिलकर काम करने और हमारे दोनों देशों के विश्वास, विकास, नवाचार और साझा समृद्धि से परिभाषित भविष्य के निर्माण हेतु आपके साथ मिलकर कार्य करने के लिए उत्सुक हूँ।@MarkJCarneyमार्क कार्नी"
You are absolutely right, Prime Minister Carney. Your visit has built a strong foundation for a truly renewed partnership.I look forward to working together with you to build a future defined by trust, growth, innovation and shared prosperity for the people of our nations.… https://t.co/Jyp5s1DK9a
- Narendra Modi (@narendramodi) March 3, 2026***
पीके/केसी/पीकेपी