08/04/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/04/2026 11:01
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जून 2026 के दौरान जम्मू और कश्मीर एलएसए के तहत श्रीनगर शहर, गुलमर्ग शहर, अनंतनाग शहर, पहलगाम शहर, श्रीनगर से पहलगाम राजमार्ग और श्रीनगर से गुलमर्ग राजमार्ग मार्ग में आयोजित इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के परिणाम जारी किए हैं। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य टेलिकॉम सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉइस और डेटा दोनों) की रियल-टाइम गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। आईडीटी के दौरान, ट्राई सेवा की गुणवत्ता के प्रमुख मापदंडों जैसे कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट, कॉल सेटअप सक्सेस रेट, डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट आदि के परफॉर्मेंस को कैप्चर करता है। इसके बाद उपभोक्ताओं को सूचित करने और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को अपनी सेवाओं में सुधार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इन आंकड़ों को प्रकाशित किया जाता है।
इन इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) को शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन हब आदि जैसे विभिन्न उपयोग परिवेशों में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के जमीनी स्तर पर मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को कैप्चर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस प्रकार के ड्राइव टेस्टिंग में, 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर सभी टीएसपी के सिम कार्ड का उपयोग करके लाइव डेटा और वॉइस सत्र कनेक्ट किए जाते हैं। इसमें कई उन्नत परीक्षण हैंडसेट का उपयोग किया जाता है, और एडवांस्ड सॉफ्टवेयर सिस्टम के माध्यम से रियल-टाइम में इन सत्रों की निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।
ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से जे एंड के एलएसए में 08 जून 2026 से 12 जून 2026 के दौरान सिटी ड्राइव - 373.6 किमी, हाईवे ड्राइव - 111.5 किमी, हॉटस्पॉट स्थल - 06, वॉक टेस्ट - 4.9 किमी और 01 स्थान पर इंटर ऑपरेटर कॉलिंग के तहत ड्राइव टेस्ट आयोजित किए। ये परीक्षण ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली की देखरेख में आयोजित किए गए थे। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत किए गए अवलोकन ड्राइव टेस्ट के आयोजन के दिन/समय पर परीक्षण किए गए मार्ग पर टीएसपी के प्रदर्शन का प्रतिनिधित्व करते हैं।
ड्राइव टेस्ट रूट मैप: निम्नलिखित मानचित्र पर दिखाए गए संकेतों के अनुसार रेलवे ड्राइव, हाईवे ड्राइव, सिटी ड्राइव, हॉटस्पॉट, वॉक टेस्ट और इंटर-ऑपरेटर कॉलिंग को दर्शाते हुए ड्राइव टेस्ट मार्गों का अवलोकन प्रदान करता है:
चित्र-1: ड्राइव टेस्ट रूट
आंके गए प्रमुख मापदंड:
(क) कवरेज गैप: उन सैंपल्स का प्रतिशत, जिनमें देखा गया सिग्नल स्ट्रेंथ संबंधित तकनीक (2G/ 3G/ 4G/ 5G) के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल स्ट्रेंथ से कम था।
(ख) वॉइस सेवाएं: कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर), ड्रॉप कॉल रेट (डीसीआर), कॉल सेटअप टाइम, कॉल साइलेंस रेट, स्पीच क्वालिटी (एमओएस)।
(ग) कॉल साइलेंस इंस्टेंस: कॉल के दौरान हुई कॉल साइलेंस की संख्या।
(घ) डेटा सेवाएं: डाउनलोड / अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप रेट।
श्रीनगर और गुलमर्ग शहर मार्ग में प्रमुख मापदंडों के लिए समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को नीचे संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है:
(क) कवरेज गैप: ऑटो-सिलेक्ट मोड (5G/4G/3G/2G) में ड्राइव टेस्ट मार्ग पर वॉइस टेस्टिंग के दौरान देखा गया सिग्नल स्ट्रेंथ-जिसे कुल एकत्र किए गए सैंपल में से खराब सिग्नल स्ट्रेंथ वाले सैंपल की संख्या के रूप में मापा गया-एयरटेल के लिए 194/40350, बीएसएनएल के लिए 1380/40020, आरजीआईएल के लिए 167/37548 और वीआईएल के लिए 4500/39609 था। कवरेज गैप का विस्तृत विवरण अनुबंध-I के मानचित्र में प्रदान किया गया है।
(ख) ड्रॉप कॉल: ऑटो-सिलेक्ट मोड (5G/4G/3G/2G) में ड्रॉप हुई कॉल-जिसे सफलतापूर्वक कनेक्ट हुई कॉलों की कुल संख्या में से कट जाने वाली कॉलों की संख्या के रूप में मापा गया-एयरटेल के लिए 0/360, बीएसएनएल के लिए 07/340, आरजेआईएल के लिए 0/361 और वीआईएल के लिए 3/360 थीं। ड्रॉप कॉल के स्थानों का विवरण अनुबंध-I के मानचित्र में प्रदान किया गया है।
(ग) कॉल साइलेंस इंस्टेंस: ऑटो-सिलेक्ट मोड (5G/4G) में कॉल साइलेंस की घटनाएं-जिन्हें सफलतापूर्वक कनेक्ट कुल कॉलों में से 3 सेकंड से अधिक समय तक आवाज न आने के रूप में मापा गया-एयरटेल के लिए 0/350, बीएसएनएल के लिए 39/332, आरजेआईएल के लिए 2/348 और वीआईएल के लिए 9/344 थीं। कॉल साइलेंस की घटनाओं के स्थानों का विवरण अनुबंध-I के मानचित्र में प्रदान किया गया है।
(घ) डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट:
(i) डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): औसतन डाउनलोड स्पीड एयरटेल (5G) के लिए 188.64 Mbps, बीएसएनएल (4G) के लिए 10.77 Mbps, आरजेआईएल (5G) के लिए 276.92 Mbps और वीआईएल के लिए 24.14 Mbps दर्ज की गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण अनुबंध-I के मानचित्र में प्रदान किया गया है।
(ii) डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र): औसतन अपलोड स्पीड एयरटेल (5G) के लिए 33.69 Mbps, बीएसएनएल (4G) के लिए 6.34 Mbps, आरजेआईएल (RJIL/Jio 5G) के लिए 35.90 Mbps और वीआईएल के लिए 10.79 Mbps दर्ज की गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण अनुबंध-I के मानचित्र में प्रदान किया गया है।
अनुबंध-I के मानचित्र पर बने लाल बिंदु पर क्लिक करके कॉल ड्रॉप और कॉल साइलेंस के स्थानों की जानकारी देखी जा सकती है।
अनंतनाग और पहलगाम शहर के रूट पर मुख्य पैरामीटर्स के लिए मोबाइल नेटवर्क की कुल परफॉर्मेंस का सारांश नीचे दिया गया है: -
(क) कवरेज गैप: ऑटो-सिलेक्ट मोड (5G/4G/3G/2G) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉयस टेस्टिंग के दौरान मापी गई सिग्नल क्षमता के तहत, कुल एकत्रित सैंपलों में से खराब सिग्नल क्षमता वाले सैंपलों की संख्या एयरटेल के लिए 226/17997, बीएसएनएल के लिए 3242/16735, आरजेआईएल के लिए 365/17914 और वीआईएल के लिए 6947/15634 दर्ज की गई। कवरेज गैप का विस्तृत विवरण अनुबंध-II के मानचित्र में प्रदान किया गया है।
(ख) कॉल ड्रॉप: ऑटो-सिलेक्ट मोड (5G/4G/3G/2G) में, सफलतापूर्वक कनेक्ट की गई कुल कॉल्स में से ड्रॉप हुई कॉल्स की संख्या एयरटेल के लिए 0/161, बीएसएनएल के लिए 4/142, आरजेआईएल के लिए 0/161 और वीआईएल के लिए 5/145 दर्ज की गई। कॉल ड्रॉप के स्थानों का विस्तृत विवरण अनुबंध-II के मानचित्र में प्रदान किया गया है।
(ग) कॉल साइलेंस इंस्टेंस: ऑटो-सिलेक्ट मोड (5G/4G) में, सफलतापूर्वक स्थापित कुल कॉल्स में से 3 सेकंड से अधिक समय के लिए दर्ज की गई कॉल साइलेंस की संख्या एयरटेल के लिए 01/156, बीएसएनएल के लिए 17/133, आरजेआईएल के लिए 2/155 और वीआईएल के लिए 10/111 रही। कॉल साइलेंस के स्थानों का विस्तृत विवरण अनुबंध-II के मानचित्र में प्रदान किया गया है।
(घ) डेटा डाउनलोड थ्रूपुट:
(i) डेटा डाउनलोड परफ़ॉर्मेंस (समग्र): औसतन डाउनलोड स्पीड एयरटेल (5G) के लिए 183.84 Mbps, बीएसएनएल (4G) के लिए 6.86 Mbps, आरजेआईएल के लिए 163.53 Mbps और वीआईएल के लिए 12.92 Mbps दर्ज की गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण अनुबंध-II के मानचित्र में प्रदान किया गया है।
(ii) डेटा अपलोड परफ़ॉर्मेंस: औसतन अपलोड स्पीड एयरटेल (5G) के लिए 24.43 Mbps, बीएसएनएल (4G) के लिए 2.91 Mbps, आरजेआईएल के लिए 24.98 Mbps और वीआईएल के लिए 5.79 Mbps दर्ज की गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण अनुबंध-II के मानचित्र पर प्रदान किया गया है।
कॉल ड्रॉप और कॉल साइलेंस की स्थिति: अनुबंध-II के मानचित्र पर बने लाल बिंदु पर क्लिक करके कॉल ड्रॉप और कॉल साइलेंस के स्थानों को देखा जा सकता है।
श्रीनगर से पहलगाम हाईवे मार्ग के लिए प्रमुख मापदंडों पर मोबाइल नेटवर्क के समग्र प्रदर्शन का सार नीचे दिया गया है।
(क) कवरेज गैप: ऑटो-सिलेक्ट मोड (5G/4G/3G/2G) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉयस टेस्टिंग के दौरान मापी गई सिग्नल क्षमता के तहत, कुल एकत्रित सैंपलों में से खराब सिग्नल क्षमता वाले सैंपलों की संख्या एयरटेल के लिए 84/7890, बीएसएनएल के लिए 1912/7878, आरजेआईएल के लिए 138/7919 और वीआईएल के लिए 2474/7699 दर्ज की गई। कवरेज गैप का विस्तृत विवरण अनुबंध-III के मानचित्र में प्रदान किया गया है।
(ख) कॉल ड्रॉप : ऑटो-सिलेक्ट मोड (5G/4G/3G/2G) में, सफलतापूर्वक कनेक्ट की गई कुल कॉल्स में से ड्रॉप हुई कॉल्स की संख्या एयरटेल के लिए 0/40, बीएसएनएल के लिए 0/38, आरजेआईएल के लिए 0/41 और वीआईएल के लिए 4/41 दर्ज की गई। कॉल ड्रॉप के स्थानों का विस्तृत विवरण अनुबंध-III के मानचित्र में प्रदान किया गया है।
(ग) कॉल साइलेंस इंस्टेंस : ऑटो-सिलेक्ट मोड (5G/4G) में, सफलतापूर्वक कनेक्ट कुल कॉल्स में से 3 सेकंड से अधिक समय के लिए दर्ज की गई कॉल साइलेंस की संख्या एयरटेल के लिए 0/39, बीएसएनएल के लिए 9/35, आरजेआईएल के लिए 0/38 और वीआईएल के लिए 1/38 रही। कॉल साइलेंस के स्थानों का विस्तृत विवरण अनुबंध-III के मानचित्र में प्रदान किया गया है।
(घ) डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट -
(i) डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): औसतन डाउनलोड स्पीड एयरटेल (5G) के लिए 192.01 Mbps, बीएसएनएल (4G) के लिए 14.61 Mbps, आरजेआईएल के लिए 88.24 Mbps और वीआईएल के लिए 14.27 Mbps दर्ज की गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण अनुबंध-III के मानचित्र में प्रदान किया गया है।
(ii) डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र): औसतन अपलोड स्पीड एयरटेल (5G) के लिए 34.39 Mbps, बीएसएनएल (4G) के लिए 8.00 Mbps, आरजेआईएल के लिए 32.05 Mbps और वीआईएल के लिए 5.90 Mbps दर्ज की गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण अनुबंध-III के मानचित्र में प्रदान किया गया है।
अनुबंध-III के मानचित्र पर बने लाल बिंदु पर क्लिक करके कॉल ड्रॉप और कॉल साइलेंस के स्थानों को देखा जा सकता है।
श्रीनगर से गुलमर्ग हाईवे मार्ग के लिए प्रमुख मापदंडों पर मोबाइल नेटवर्क के समग्र प्रदर्शन का सार नीचे दिया गया है:
(क) कवरेज गैप: ऑटो-सिलेक्ट मोड (5G/4G/3G/2G) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉयस टेस्टिंग के दौरान मापी गई सिग्नल क्षमता के तहत, कुल एकत्रित सैंपलों में से खराब सिग्नल क्षमता वाले सैंपलों की संख्या एयरटेल के लिए 374/4876, बीएसएनएल के लिए 1586/4648, आरजेआईएल के लिए 449/4207 और वीआईएल के लिए 2284/4499 दर्ज की गई। कवरेज गैप का विस्तृत विवरण अनुबंध-IV के मानचित्र में प्रदान किया गया है।
(ख) कॉल ड्रॉप: ऑटो-सिलेक्ट मोड (5G/4G/3G/2G) में, सफलतापूर्वक कनेक्ट की गई कुल कॉल्स में से ड्रॉप हुई कॉल्स की संख्या एयरटेल के लिए 4/27, बीएसएनएल के लिए 7/26, आरजेआईएल के लिए 7/27 और वीआईएल के लिए 7/25 दर्ज की गई। कॉल ड्रॉप के स्थानों का विस्तृत विवरण अनुबंध-IV के मानचित्र में प्रदान किया गया है।
(ग) कॉल साइलेंस इंस्टेंस: ऑटो-सिलेक्ट मोड (5G/4G) में, सफलतापूर्वक कनेक्ट कुल कॉल्स में से 3 सेकंड से अधिक समय के लिए दर्ज की गई कॉल साइलेंस की संख्या एयरटेल के लिए 4/25, बीएसएनएल के लिए 7/26, आरजेआईएल के लिए 0/22 और वीआईएल के लिए 1/21 रही। कॉल साइलेंस के स्थानों का विस्तृत विवरण अनुबंध-IV के मानचित्र में प्रदान किया गया है।
(घ) डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट
(i) डेटा डाउनलोड परफ़ॉर्मेंस (समग्र): औसतन डाउनलोड स्पीड एयरटेल (5G) के लिए 176.89 Mbps, बीएसएनएल (4G) के लिए 8.82 Mbps, आरजेआईएल के लिए 88.14 Mbps और वीआईएल के लिए 13.80 Mbps दर्ज की गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण अनुबंध-IV के मानचित्र में प्रदान किया गया है।
(ii) डेटा अपलोड परफ़ॉर्मेंस (समग्र): औसतन अपलोड स्पीड एयरटेल (5G) के लिए 36.14 Mbps, बीएसएनएल (4G) के लिए 4.20 Mbps, आरजेआईएल के लिए 33.45 Mbps और वीआईएल के लिए 5.09 Mbps दर्ज की गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण अनुबंध-IV के मानचित्र में प्रदान किया गया है।
अनुबंध-IV के मानचित्र पर बने लाल बिंदु पर क्लिक करके कॉल ड्रॉप और कॉल साइलेंस के स्थानों को देखा जा सकता है।
आईडीटी के दौरान कवर किए गए ड्राइव टेस्ट रूट और क्षेत्र का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है:
क) शहर: सिटी ड्राइव के तहत कवर किए गए क्षेत्रों में श्रीनगर, राजबाग, नौगाम, चानपोरा, हैदरपोरा, रणबीरगढ़, शादीपोरा, दब सादात, सेहपोरा, गांदरबल, रंगिल, न्यू थीड, दानीहामा, रैनावारी, सौरा, हरदू अबूरा, गुलमर्ग, अनंतनाग, हकुरा बदसगाम, काजीगुंड, क़ैमूह, बिजबिहारा, मटन, सीर हमदान, श्रीगुफवारा, सल्लर पहलगाम और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
ख) हाईवे: हाईवे मार्ग के तहत कवर किए गए क्षेत्रों में श्रीनगर से पहलगाम हाईवे शामिल है जो पम्पोर, लेथीपोरा, बारसू, अवंतीपोरा, चेरसू अवंतीपोरा, बिजबिहारा, मटन, सीर हमदान, ऐशमुकाम, यानियर से होकर गुजरता है; तथा श्रीनगर से गुलमर्ग हाईवे शामिल है जो नरबल, कावूसा खालिसा, मागहम, कुंजर, चंडीलोरा, टंगमर्ग और गुलमर्ग आदि से होकर गुजरता है।
ग) हॉटस्पॉट: स्थिर उपयोगकर्ता अनुभव को दर्ज करने के लिए कवर किए गए प्रमुख हॉटस्पॉट स्थान - एकाउंट्स जनरल ऑफिस, बेताब वैली व्यूपॉइंट, हरि सिंह हाई स्ट्रीट, एसएमएसएच अस्पताल, श्रीनगर रेलवे स्टेशन और कश्मीर विश्वविद्यालय, श्रीनगर हैं।
घ) वॉक टेस्ट: 12 जून 2026 को आयोजित वॉक टेस्ट के तहत लाल चौक से घंटाघर तक के क्षेत्र को कवर किया गया, ताकि भीड़भाड़ वाले पैदल यात्रियों के वातावरण में मोबाइल नेटवर्क के व्यवहार का आकलन किया जा सके।
इस आईडीटी रिपोर्ट के निष्कर्षों को संबंधित टीएसपी के साथ साझा किया गया है ताकि वे अपने स्तर पर आगे की आवश्यक कार्रवाई कर सकें। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध कराई गई हैं। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए, [email protected] पर ईमेल भेजा जा सकता है या टेलीफोन नंबर +91-11-20907772 पर ट्राई के दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
अनुबंध देखने के लिए यहां क्लिक करें
*********
पीके/केसी/डीवी/डीए