Amar Ujala Ltd

08/29/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/28/2026 17:57

सुर्खियां: दिल्ली में CNG के दाम बढ़े; मुंबई में दूध महंगा होगा; नेपाल जलप्रलय के बाद मलबों में जिंदगी की तलाश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 29 Aug 2026 04:47 AM IST

केंद्र और राज्य सरकारें मेडिकल, इंजीनियरिंग से यूपीएससी तक की मुफ्त कोचिंग पर हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च करती हैं। फिर भी छात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता और वे महंगी कोचिंग में जाने को मजबूर हैं। अब सरकारी कोचिंग योजनाओं को एकीकृत करने या फ्री ऑनलाइन कोचिंग पोर्टल पर लिंक करने की तैयारी चल रही है। ताकि सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की सभी दाखिला और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का लाभ मिल सके। पढ़ें पूरी खबर

सीएनजी की कीमत बढ़ी - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

दिल्लीवासियों को लगा महंगाई का झटका: फिर से महंगी हुई सीएनजी, आज से बढ़े हुए रेट पर मिलेगी गैस, जानें नए दाम
देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। मंगलवार को सीएनजी की दरों में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। इसस पहले सीएनजी की दरों में दो रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। राजधानी दिल्ली में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। शनिवार 29 अगस्त सुबह 6 बजे से सीएनजी के दाम 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़ जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से छिन गया सबकुछ - फोटो : अमर उजाला प्रिंट- ग्राफिक्स

नेपाल बाढ़ लाइव: जलप्रलय के बीच से जिंदा लौटे कई भारतीय, सुनाई रोंगटे खड़े करने वाली आपबीती; अबतक कितनी मौतें?
नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 579 से अधिक लोगों की मौत हुई है। 1900 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले विवरण साझा किए हैं। पढ़ें पूरी खबर

नेपाल बाढ़: इंफोसिस की सहायक कंपनी के सीईओ लैक्स गोपीसेट्टी लापता, नहीं हो पा रहा संपर्क; कंपनी ने क्या कहा?
इंफोसिस ने शुक्रवार को बताया कि उसकी सहायक कंपनी इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के प्रमुख लैक्स गोपीसेट्टी नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद से संपर्क में नहीं हैं। इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज, सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी इंफोसिस की सहायक कंपनी है। यह कंपनी मुख्य रूप से अमेरिका और कनाडा के सरकारी क्षेत्र के लिए काम करती है। पढ़ें पूरी खबर

तबेला दूध की कीमत बढ़ी - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

त्योहार से पहले महंगाई की मार: मुंबई में एक सितंबर से नौ रुपये लीटर महंगा होगा दूध; क्यों बढ़ाई गई कीमत?
मुंबई में रोजाना ताजा तबेला दूध खरीदने वाले लोगों को एक सितंबर से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। दूध उत्पादकों ने कीमत में नौ रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला किया है। इसके बाद 93 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला तबेला दूध 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। नई दरें एक सितंबर, 2026 से लागू होंगी और 28 फरवरी, 2027 तक प्रभावी रहेंगी। यह बढ़ोतरी त्योहारों के मौसम से ठीक पहले हुई है, जिससे मुंबई के घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर

मुफ्त कोचिंग पर जोर (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

फ्री कोचिंग: योजनाओं को एक करने की तैयारी में केंद्र सरकार, अभी तय रोडमैप न होने से नहीं मिलता फायदा
केंद्र और राज्य सरकारें मेडिकल, इंजीनियरिंग से यूपीएससी तक की मुफ्त कोचिंग पर हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च करती हैं। फिर भी छात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता और वे महंगी कोचिंग में जाने को मजबूर हैं। अब सरकारी कोचिंग योजनाओं को एकीकृत करने या फ्री ऑनलाइन कोचिंग पोर्टल पर लिंक करने की तैयारी चल रही है। ताकि सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की सभी दाखिला और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का लाभ मिल सके। पढ़ें पूरी खबर


रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Amar Ujala Ltd published this content on August 29, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 28, 2026 at 23:57 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]