Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

03/18/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/18/2026 08:10

हरित ऊर्जा के लिए पहल

गृह मंत्रालय

हरित ऊर्जा के लिए पहल

प्रविष्टि तिथि: 18 MAR 2026 2:56PM by PIB Delhi

गृह मंत्रालय ने हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल शुरू की हैं। इनमें ग्रिड से जुड़े रूफटॉप सोलर पावर प्रोजेक्ट, ऑफ-ग्रिड रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट, फ्यूल सेल तकनीक, बायोगैस प्लांट, सोलर वॉटर हीटर और सोलर स्ट्रीट लाइट जैसी योजनाएं शामिल हैं।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के विभिन्न परिसरों में ग्रिड से जुड़े रूफटॉप सौर ऊर्जा पैनल स्थापित किए गए हैं, जिनका विवरण नीचे दिया गया है:

असम राइफल्स (एआर): 44 स्थानों पर 2,180 किलोवाट की क्षमता।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ): 8 स्थानों पर 2,895 किलोवाट की क्षमता।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ): 4 स्थानों पर 1,990 किलोवाट की क्षमता।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ): 42 स्थानों पर 16,348 किलोवाट की क्षमता।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी): 13 स्थानों पर 4,092 किलोवाट की क्षमता।

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी): 5 स्थानों पर 1,565 किलोवाट की क्षमता।

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी): 3 स्थानों पर 778 किलोवाट की क्षमता।

गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही।

*****

पीके/केसी/एनके


(रिलीज़ आईडी: 2242048) आगंतुक पटल : 5
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Assamese
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on March 18, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on March 18, 2026 at 14:10 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]