08/11/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/11/2026 09:41
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यह खबर एप पर पढ़ें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉगिन करेंमानसून को लेकर मौसम विभाग के अनुमान को गलत ठहराते हुए दिल्ली में बारिश लगातार अपना रंग जमाए हुए है। आलम यह है कि सिर्फ 11 दिन की बारिश ने पूरे अगस्त माह का कोटा पूरा करने के करीब है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी अभी और अच्छी वर्षा से इन्कार नहीं किया जा सकता। दिल्ली में अगस्त की औसत वर्षा का आंकड़ा 233.1 मिमी है, जबकि मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे यह आंकड़ा 201.2 मिमी पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अभी तक की सामान्य वर्षा 360.4 मिमी है, जबकि 493 मिमी बारिश हो चुकी है। हालांकि, मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि इस साल अल नीनो के असर के चलते मानसून की वर्षा सामान्य से कम ही रहने का अनुमान है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की घटनाएं हुईं, जबकि कुछ जगहों पर मध्यम बारिश दर्ज की गई। साथ ही, बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
मंगलवार को भी हुई बारिश
दिल्ली में बदरा जमकर बरस रहे हैं। ऐसे में मंगलवार सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। सुबह के समय ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया। हालांकि, इस राहत के साथ कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला।
ऑफिस आने-जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। आईएमडी के मुताबिक, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें बीते 24 घंटे में चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा, इसमें बीते 24 घंटे में 1.6 डिग्री की गिरावट आई। साथ ही, सफदरजंग मानक केंद्र में शाम 5:30 बजे तक चार एमएम बारिश हुई।
अगले एक सप्ताह हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में अगले छह दिनों तक मौसम मुख्य रूप से बादल छाए रहने वाला रहेगा और अलग-अलग समय पर हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही, 12 अगस्त को दोपहर से शाम के बीच बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 13 अगस्त को सुबह से शाम तक एक-दो बार हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 14 अगस्त को सुबह से दोपहर और फिर दोपहर से शाम के बीच कई जगहों पर बारिश हो सकती है।
यही नहीं, 15 अगस्त को तड़के से लेकर शाम तक हल्की बारिश के कई दौर आने की संभावना है। इस दिन सुबह 4 से 6 बजे के बीच बारिश की संभावना करीब 70 प्रतिशत बताई गई है। इसके अलावा, 16 और 17 अगस्त को भी सुबह से शाम तक एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 32 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।