Amar Ujala Ltd

08/13/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/12/2026 21:51

अरुणाचल के ताक्सिंग में घुस रहा ड्रैगन: PPA की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने जताई चिंता, रिपोर्ट में PLA पर क्या दावे

{"_id":"6a7cfc9b62a23668e005af03","slug":"whether-dragon-entering-taksing-in-arunachal-ppa-fact-finding-team-concerned-know-claim-about-pla-in-report-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल के ताक्सिंग में घुस रहा ड्रैगन: PPA की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने जताई चिंता, रिपोर्ट में PLA पर क्या दावे?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

अरुणाचल के ताक्सिंग में घुस रहा ड्रैगन: PPA की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने जताई चिंता, रिपोर्ट में PLA पर क्या दावे?

आशुतोष भाटिया
Updated Thu, 13 Aug 2026 04:37 AM IST
विज्ञापन
भारत औऱ चीन के बीच तनाव बढ़ने की आशंका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स -एएनआई
  • 4
  • 1
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

अरुणाचल के ऊपरी सुबनसिरी जिले के ताक्सिंग क्षेत्र में एक अहम भारतीय पेट्रोलिंग प्वाइंट तक भारतीय सैनिकों की पहुंच चीन की पीएलए ने रोक दी है। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल(पीपीए) की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने रिपोर्ट में यह दावा किया है।

विज्ञापन


क्या चीनी घुसपैठ सुनियोजित और निरंतर?
अमर उजाला से साझा की गई रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी के चार सदस्यीय दल ने ताक्सिंग क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय लोगों, प्रभावशाली नागरिकों, युवाओं, वरिष्ठ रक्षा कर्मियों और तैनात सेना के जवानों से बातचीत की। पीपीए के जांच दल ने अपनी रिपोर्ट में सीमा क्षेत्र में चीनी घुसपैठ को सुनियोजित, क्रमिक और निरंतर बताया है। टीम की रिपोर्ट के मुताबिक वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से लगे इस क्षेत्र में पीएलए नाह और मारा समुदायों के पारंपरिक शिकार और याक पालन वाले इलाकों की ओर अपना अतिक्रमण बढ़ा रही है।
विज्ञापन


सड़क निर्माण में तेजी की मांग...
रिपोर्ट में कहा गया है कि नाचो से ताक्सिंग तक जारी बीआरओ की सड़क निर्माण की गति बेहद धीमी है। इसे तेजी से पूरा करने की जरूरत है। साथ ही गालेमो-पोकोरला की 68 किलोमीटर लंबी सड़क और हूरी-ताक्सिंग-पोकोरला सड़क परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। साथ ही सिपी-2 में हेलिपैड और सिपी-4 व सिपी-6 में स्थायी सेना बेस कैंप का निर्माण समय की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के साथ संबंधों के लिए सीमा पर शांति जरूरी : भारत
भारत कहता रहा है कि चीन के साथ संबंधों को बेहतर बनाने के लिए सीमा पर शांति बेहद जरूरी है। बुधवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सीमा से जुड़े मुद्दों को भारत सबसे गंभीर विषय मानता है। इस संबंध में चीन के साथ लगातार बातचीत होती रही है।
  • विदेश मंत्रालय का यह बयान हिमालय के एक दूरदराज इलाके में दोनों देशों के सैनिकों के बीच फिर तनाव की खबरों के बीच आया है।

शेरा-5 पेट्रोलिंग प्वाइंट को लेकर सबसे गंभीर दावा
कमेटी की रिपोर्ट में सबसे गंभीर दावा शेरा-5 पेट्रोलिंग प्वाइंट को लेकर किया गया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2023 में इस जगह भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ था। पीपीए का दावा है कि इसके बाद भारतीय सैनिक पीछे हट गए और फिर इस प्वाइंट पर नहीं लौटे। पीएलए के जवान बाद में वहां पहुंचे, भारतीय प्रतीकों को हटाया।

बेहतर संचार नेटवर्क
रिपोर्ट में कहा गया है कि माजा और गालेमो जैसे सुदूर क्षेत्रों में बिजली और टेलीफोन नेटवर्क की खस्ताहाल स्थिति ठीक की जानी चाहिए। डीजल जनरेटरों के बजाय नियमित बिजली और बेहतर संचार नेटवर्क अनिवार्य है। पार्टी के उपाध्यक्ष कलिंग जेरांग ने बताया कि वह अपनी फैक्ट फाइंडिंग टीम की रिपोर्ट रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के पास भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

Amar Ujala Ltd published this content on August 13, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 13, 2026 at 03:52 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]