Amar Ujala Ltd

08/15/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/14/2026 21:34

एमपी के रतलाम में दर्दनाक हादसा: एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, चार लोगों की मौत व पांच घायल

{"_id":"6a7fce5c8f250f74e00816ba","slug":"tragic-accident-on-delhi-mumbai-expressway-ertiga-rams-into-stationary-truck-4-dead-5-injured-jhabua-news-c-1-1-noi1456-4615182-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी के रतलाम में दर्दनाक हादसा: एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, चार लोगों की मौत व पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

एमपी के रतलाम में दर्दनाक हादसा: एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, चार लोगों की मौत व पांच घायल

Sat, 15 Aug 2026 08:14 AM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ/रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ/रतलाम Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Sat, 15 Aug 2026 08:14 AM IST
सार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार 9 लोगों में से 4 की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा - फोटो : Amar Ujala
  • 1
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

दिल्ली-मुंबई आठ लेन एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में झाबुआ जिले के पारा से खाटूश्याम बाबा के दर्शन के लिए जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह घसीटते हुए आगे जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार नौ लोगों में से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं, दो बच्चों सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


खड़े ट्रक में जा घुसी अर्टिगा कार
बताया जा रहा है कि रतलाम जिले के शिवगढ़ के पास ट्रक क्रमांक RJ 14 GP 7281 में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे सड़क किनारे खड़ा किया गया था। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार अर्टिगा चालक को ट्रक समय पर दिखाई नहीं दिया और कार सीधे उसके पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


कार में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला
घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एंबुलेंस और शिवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एवं राहत दल ने कड़ी मशक्कत कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को दो एंबुलेंस की मदद से रात में ही मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे का शिकार हुआ परिवार इंदौर, धार और झाबुआ के पारा का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। झाबुआ जिला नजदीक होने के कारण परिवार के कुछ सदस्य रात में ही अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर की वो कहानी, जब आजादी की आवाज पर मिली सजा, प्रजामंडल के संघर्ष ने रचा इतिहास

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है। हादसे ने एक बार फिर रात के समय एक्सप्रेसवे पर खड़े वाहनों की सुरक्षा और उनकी पर्याप्त संकेत व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Amar Ujala Ltd published this content on August 15, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 15, 2026 at 03:34 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]