09/23/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/23/2026 11:35
भारत में E20 पेट्रोल को लेकर चल रही चर्चा के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर इथेनॉल मिश्रित ईंधन के इस्तेमाल का समर्थन किया है। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में फिलहाल किसी वाहन से इथेनॉल को लेकर कोई शिकायत सामने नहीं आ रही है।
Link Copied
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर ईंधन मिश्रण वाले ईंधन का मजबूती से समर्थन किया है। संसद और सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावों के बीच, नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने इन सभी चिंताओं को खारिज कर दिया।