Amar Ujala Ltd

08/30/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/29/2026 21:20

पंजाब में ताबड़तोड़ फायरिंग: ममदोट में गैंगस्टर गुरप्रीत के साथी की कार पर बरसीं गोलियां, गैंगवार की आशंका

{"_id":"6a939a6b444a33181e0564ed","slug":"one-injured-in-shooting-targeting-associate-of-gangster-gurpreet-sekhon-in-mamdot-in-ferozepur-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में ताबड़तोड़ फायरिंग: ममदोट में गैंगस्टर गुरप्रीत के साथी की कार पर बरसीं गोलियां, गैंगवार की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

पंजाब में ताबड़तोड़ फायरिंग: ममदोट में गैंगस्टर गुरप्रीत के साथी की कार पर बरसीं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Sun, 30 Aug 2026 08:20 AM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 30 Aug 2026 08:20 AM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर में नगर पंचायत प्रधान विक्की मैनी की कार पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कार में सवार गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
नगर पंचायत प्रधान की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग - फोटो : अमर उजाला GFX
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर क्षेत्र के बाजार में शनिवार देर शाम उस समय दहशत फैल गई, जब कार सवार नगर पंचायत प्रधान पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में कार में सवार एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात पुलिस थाना ममदोट से करीब 250 मीटर की दूरी पर हुई।

विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में नगर पंचायत प्रधान विक्की मैनी और पार्षद कोमलजीत कौर के देवर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी सवार थे। इसी दौरान अचानक आए हमलावरों ने कार को निशाना बनाकर कई गोलियां दाग दीं। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। कार के शीशे पर चार गोलियों के निशान दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


गोली लगने से गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि विक्की मैनी और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों से संबंध हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हाल ही में सेखों ने विक्की मैनी को नगर पंचायत का प्रधान बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Amar Ujala Ltd published this content on August 30, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 30, 2026 at 03:20 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]