06/15/2026 | Press release | Distributed by Public on 06/15/2026 21:42
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री महामहिम श्री रॉबर्ट फिको के साथ स्लोवाकिया के व्यापार और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों से बातचीत की। ये हस्तियां रेलवे, रक्षा, ऑटोमोटिव, ऊर्जा, आईटी और स्वास्थ्य सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी थीं।
प्रधानमंत्री ने भारत और स्लोवाकिया के बीच बढ़ते बिजनेस-टू-बिजनेस संबंधों की सराहना की। उन्होंने भारत में हाल के वर्षों में व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा देने और एक पारदर्शी, स्थिर तथा निवेशकों के अनुकूल आर्थिक माहौल बनाने हेतु किए गए बड़े सुधारों एवं नीतिगत पहलों का उल्लेख किया। उन्होंने स्लोवाकिया की कंपनियों को भारत में विशेषकर बुनियादी ढांचा, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल नवाचार, सेमीकंडक्टर, एआई और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्रों में बढ़ रहे अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया।
व्यापार जगत की प्रमुख हस्तियों ने 'विकसित भारत' की दिशा में भारत के सुधारों का स्वागत किया और भारत की आर्थिक प्रगति में विश्वास जताया। उन्होंने अधिक निवेश, तकनीकी साझेदारी और भारतीय कंपनियों के साथ संयुक्त उपक्रमों के जरिए भारत में अपनी उपस्थिति मजबूत करने में रुचि दिखाई। उन्होंने भारत-ईयू एफटीए के पूरा होने का स्वागत करते हुए कहा कि इसके लागू होने से उनके लिए व्यापार के नए अवसर खुलेंगे। निम्नलिखित सीईओ/व्यापार जगत की प्रमुख हस्तियां इस कार्यक्रम में शामिल हुईं।
• श्री एलेक्सेज बाल्जाजेव, चेयरमैन, टट्रावगोंका
• श्री पीटर मालेक, वाइस-चेयरमैन, टट्रावगोंका
• श्री रॉबर्ट स्पिसाक, चेयरमैन, एजेडसी समूह
• श्री रिचर्ड मार्को, सीईओ, ईएसईटी
• श्री परविंदर वालिया, प्रेसिडेंट (एशिया-प्रशांत क्षेत्र), ईएसईटी
• श्री जारोस्लाव कुरासिना, सीईओ, ग्रैंड पावर लिमिटेड
• श्री पीटर लेडनिकी, सीईओ, पेंटा हॉस्पिटल्स इंटरनेशनल
• श्री स्टीफन रोसिना, सीईओ, मैटाडोर
• श्री राजेश सबने, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, मैटाडोर टेक्नोलॉजीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
• श्री मातेज कोरेक, जनरल डायरेक्टर, वुजे ए.एस.
• श्री पीटर डुचोविक, सीईओ, वीआईपीओ
• श्री आंद्रेज बेन्सेल, हेड ऑफ डिजिटल कॉम्पिटेंस, वीआईपीओ
• श्री जोजेफ ओमेलका, एमडी, माइक्रोस्टेप-एमआईएस
• श्री रिचर्ड वर्गा, चेयरमैन एवं सीईओ, वीआरएम
• श्री एडुआर्ड क्रिस्टिया, मार्केटिंग मैनेजर, वीआरएम
• श्री मिलोस्लाव क्युरिला, निदेशक मंडल के सदस्य, इको इन्वेस्टमेंट्स
• श्री टिबोर ग्रेगोर, कार्यकारी निदेशक, क्लब 500
***
पीके/केसी/आर