Amar Ujala Ltd

08/01/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/01/2026 00:38

IBPS Clerk Jobs 2026: आईबीपीएस ने 11 बैंकों में निकाली क्लर्क के 11,403 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स करें आवेदन

{"_id":"6a6d7ec57756dc368e064f7d","slug":"ibps-clerk-notification-2026-released-11-403-customer-service-associate-vacancies-announced-2026-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IBPS Clerk Jobs 2026: आईबीपीएस ने 11 बैंकों में निकाली क्लर्क के 11,403 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}

IBPS Clerk Jobs 2026: आईबीपीएस ने 11 बैंकों में निकाली क्लर्क के 11,403 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स करें आवेदन

Sat, 01 Aug 2026 10:37 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 01 Aug 2026 10:37 AM IST
सार

IBPS Clerk Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। आईबीपीएस ने 11,403 ग्राहक सेवा सहयोगी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक स्नातक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
IBPS Clerk Vacancy 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
  • 6
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

IBPS Clerk Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने 11 भागीदार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 11,403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर 2026 में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन
आयोजन तारीख
अल्प सूचना जारी होने की तिथि 27 जुलाई 2026
आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तिथि 1 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 1 अगस्त 2026 (रात 12:01 बजे से)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 10 और 11 अक्तूबर 2026
ऑनलाइन मुख्य परीक्षा 27 दिसंबर 2026
अनंतिम आवंटन मार्च 2027

IBPS Clerk Recruitment 2026: क्या है आवेदन की शर्तें?

  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। नेपाल, भूटान के नागरिक और भारत सरकार के नियमों के तहत पात्र अन्य उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • 1 अगस्त 2026 तक उम्मीदवार की आयु कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1998 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद नहीं होना चाहिए।
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना जरूरी है।
  • जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने का ज्ञान होना चाहिए।
  • कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य है। इसके लिए कंप्यूटर में प्रमाणपत्र, डिप्लोमा, डिग्री या स्कूल/कॉलेज स्तर पर कंप्यूटर विषय पढ़ा होना चाहिए।

देखें राज्यवार रिक्तियां

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश कुल रिक्तियां (संभावित)
अंडमान और निकोबार 18
आंध्र प्रदेश 186
अरुणाचल प्रदेश 45
असम 349
बिहार 491
चंडीगढ़ 20
छत्तीसगढ़ 265
दादरा और नगर हवेली 18
दमन और दीव 7
दिल्ली 415
गोवा 61
गुजरात 698
हरियाणा 196
हिमाचल प्रदेश 97
जम्मू और कश्मीर 67
झारखंड 182
कर्नाटक 1414
केरल 108
लद्दाख 6
लक्षद्वीप 11
मध्य प्रदेश 570
महाराष्ट्र 1051
मणिपुर 42
मेघालय 22
मिजोरम 17
नागालैंड 31
ओडिशा 337
पुडुचेरी 26
पंजाब 481
राजस्थान 392
सिक्किम 28
तमिलनाडु 675
तेलंगाना 191
त्रिपुरा 64
उत्तर प्रदेश 1731
उत्तराखंड 145
पश्चिम बंगाल 946
विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 निर्धारित किया गया है। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD), पूर्व सैनिक (ESM) और डीईएसएम वर्ग के उम्मीदवारों को 175 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

इतना मिलेगा वेतन

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 24,050 से 64,480 प्रति माह के वेतनमान पर नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा संबंधित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

आवेदन कैसे करें?

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "CRP CSA-XVI (IBPS Clerk 2026)" भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • "New Registration" पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • भरे गए आवेदन पत्र की सभी जानकारी जांच लें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Amar Ujala Ltd published this content on August 01, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 01, 2026 at 06:38 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]