08/16/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/16/2026 03:33
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देने के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसाक हर्जोग का आभार जताया। पीएम मोदी ने भारत-इजरायल की रणनीतिक साझेदारी और दोस्ती को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। नेतन्याहू ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देते हुए दोनों देशों की दोस्ती और इनोवेशन की सराहना की। राष्ट्रपति हर्जोग ने भी भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।