Amar Ujala Ltd

08/11/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/11/2026 04:14

कैटरिंग ट्रक में छिपकर ट्रंप ने बदला विमान: ईरान की धमकी के बीच कैसे तुर्किये से निकले? रिपोर्ट में दावा

{"_id":"6a7ad54f4cb6e8923b0a82d7","slug":"trump-secretly-flew-from-turkiye-on-small-plane-amid-iran-threat-report-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैटरिंग ट्रक में छिपकर ट्रंप ने बदला विमान: ईरान की धमकी के बीच कैसे तुर्किये से निकले? रिपोर्ट में दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}

कैटरिंग ट्रक में छिपकर ट्रंप ने बदला विमान: ईरान की धमकी के बीच कैसे तुर्किये से निकले? रिपोर्ट में दावा

Tue, 11 Aug 2026 01:25 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 11 Aug 2026 01:25 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से खतरे के बीच कथित तौर पर तुर्किये में अपना विमान बदला था। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें कैटरिंग कंटेनर में छिपाकर छोटे सी-32ए विमान तक ले जाया गया। अधिकारियों और मीडिया को भरोसा दिलाया गया कि वह बड़े विमान में हैं। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने तुर्किये यात्रा के दौरान कथित तौर पर हत्या की धमकी मिली थी। इसके बाद ट्रंप ने कतर से मिले बोइंग 747-8 विमान को छोड़कर छोटे सी-32ए विमान से गुपचुप तरीके से तुर्किये से बाहर उड़ान भरी। वह इसी कतर से मिले विमान से तुर्किये पहुंचे थे।
विज्ञापन


पिछले महीने आई रिपोर्ट के अनुसार, कथित धमकी के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति ने कतर से मिले नए विमान के बजाय पुराने बोइंग 747 विमान से यात्रा की थी।

हालांकि, अब वॉशिंगटन पोस्ट की नई रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप ने एक बार फिर विमान बदल दिया था। पोस्ट ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि ट्रंप को पुराने एयर फोर्स वन विमान से एक कैटरिंग कंटेनर में बाहर निकाला गया। यह कंटेनर ट्रंप को एक छोटे सी-32ए विमान तक ले गया। इसी विमान से उन्होंने ब्रिटेन के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उड़ान भरते ही कैसे फटा चीन का लॉन्ग मार्च 7ए रॉकेट? सैटेलाइट भी हुआ नष्ट; देखिए वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया और कुछ अधिकारियों को यह विश्वास दिलाया गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति अभी भी पुराने बड़े बोइंग 747 विमान में ही हैं। अंकारा से पुराने विमान में रवाना हुए पत्रकारों से भी खिड़कियों के पर्दे नीचे रखने को कहा गया था।

ट्रंप उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अंकारा में थे। उस समय उन्होंने कहा था कि वह पुराने बोइंग 747 से यात्रा करेंगे, ताकि ब्रिटेन के एक एयरबेस पर मौजूद अमेरिकी सेना के सदस्य नए विमान को देख सकें। हालांकि, न्यूयॉर्क टाइम्स समेत कई अमेरिकी मीडिया संस्थानों ने बताया कि ईरान समर्थित समूहों से मिली धमकी के कारण विमान बदला गया था।

वीडियो में दिखा ट्रंप को ले जाने वाला कैटरिंग ट्रक
वॉशिंगटन पोस्ट ने एक कैटरिंग ट्रक का वीडियो भी साझा किया। यह ट्रक पुराने बोइंग विमान से नीचे उतारा जा रहा था। यह घटना ट्रंप के विमान में जाने के कुछ मिनट बाद की है। वीडियो में कैटरिंग वाहन को छोटे सी-32ए विमान की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। अमर उजाला ने इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है।

हालांकि, ब्रिटेन पहुंचने पर ट्रंप बड़े विमान से बाहर निकले। दोनों विमान ब्रिटेन में उतरे थे। इसके बाद ट्रंप को कतर से मिले और नए रूप में तैयार किए गए एयर फोर्स वन विमान में ले जाया गया।यह साफ नहीं हो पाया कि ट्रंप ने छोटे विमान से बड़े विमान में कब और किस तरह सफर बदला।

कतर से मिले विमान की सुरक्षा पर भी उठे सवाल
विमान बदलने की इस घटना के बाद कतर से मिले विमान की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस विमान में पुराने एयर फोर्स वन विमानों में मौजूद कुछ सुरक्षा सुविधाएं नहीं हैं। इनमें मिसाइल रोधी सुरक्षा भी शामिल है।

कतर के शाही परिवार ने पिछले साल यह लग्जरी विमान ट्रंप को दिया था। इससे पहले ट्रंप ने 1990 से एयर फोर्स वन के तौर पर इस्तेमाल हो रहे पुराने बोइंग 747 विमानों की आलोचना की थी। इस विमान को तेजी से सुरक्षा सुविधाओं से लैस किया गया। इसके बाद एक जुलाई को ट्रंप ने पहली बार इस विमान से नॉर्थ डकोटा की यात्रा की। इसके बाद यह विमान पहली विदेश यात्रा पर तुर्किये गया।

व्हाइट हाउस ने विमान की सुरक्षा सुविधाओं का बचाव किया। उसने इसे 'अत्याधुनिक' बताया और कहा कि इसमें बेहद उच्च स्तर की सुरक्षा के इंतजाम हैं। अधिकारियों ने कहा कि ट्रंप की सुरक्षा के लिए उपलब्ध सभी उपायों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
Amar Ujala Ltd published this content on August 11, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 11, 2026 at 10:15 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]