Amar Ujala Ltd

07/29/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/28/2026 22:15

UP: चचेरी बहन से प्यार, फिर कोर्ट मैरिज, अब कत्ल कर खुद ने भी दी जान; सौरभ और शालिनी के प्रेम और अंत की कहानी


उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दुखद खबर सामने आई है। बर्रा सात इलाके में एक नवविवाहित दंपती ने अपनी जान दे दी। युवक सौरभ सविता (23) ने अपनी पत्नी शालिनी उर्फ रानी (20) की दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर दोनों के शवों को बाहर निकाला और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। यह जोड़ा रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे और चार महीने पहले ही परिवार की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज की थी।

जानकारी के अनुसार, सौरभ सविता (23) और शालिनी उर्फ रानी (20) तीन साल से प्रेम संबंध में थे। सौरभ के पिता नरेश सविता सचेंडी में सैलून चलाते थे और सौरभ भी उन्हें काम में मदद करता था।

Kanpur Murder And Suicide Case - फोटो : amar ujala

रानी, जो रिश्ते में सौरभ की चचेरी बहन थी, से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस प्रेम संबंध को लेकर दोनों परिवारों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। लगभग चार महीने पहले, जब दोनों को एक साथ देखा गया, तो विवाद और बढ़ गया। मामला इतना आगे बढ़ गया कि दोनों परिवारों को सचेंडी थाने ले जाया गया। हालांकि, दोनों के बालिग होने के कारण पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेज दिया था।

बर्रा में किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत - फोटो : amar ujala

पारिवारिक मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज
पुलिस की समझाइश के बाद अगले ही दिन सौरभ और शालिनी ने अपने परिवारों की मर्जी के बिना कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद वे दिल्ली जाकर रहने लगे। पांच दिन पहले ही वे दिल्ली से लौटे थे और बर्रा सात में किराए के मकान में रहने लगे थे।

युवक ने फंदा लगाया, बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

दर्दनाक अंत का खुलासा
मंगलवार दोपहर को, जब पहली मंजिल पर रहने वाली नीलम छत पर कपड़े सुखाने जा रही थीं, तो उन्होंने रोशनदान से दूसरी मंजिल पर कमरे के अंदर सौरभ को फंदे से लटका देखा। उन्होंने तुरंत मकान मालिक को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बर्रा पुलिस मौके पर पहुंची।

बर्रा में किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत - फोटो : amar ujala


पुलिस ने अंदर से बंद दरवाजे की कुंडी तोड़ी। कमरे के अंदर चटाई पर शालिनी का शव पड़ा था, जिसकी गर्दन पर कपड़े से कसने के निशान थे। यह दृश्य किसी भयानक वारदात की ओर इशारा कर रहा था। पास रखे एक रजिस्टर पर शालिनी के मौसा का फोन नंबर लिखा था, जिस पर पुलिस ने संपर्क कर घटना की जानकारी दी।
Amar Ujala Ltd published this content on July 29, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 29, 2026 at 04:15 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]