Amar Ujala Ltd

10/17/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/16/2026 19:23

सिमी गरेवाल: शशि कपूर के साथ बोल्ड सीन देकर मचाया बवाल; 17 की उम्र में पहला प्यार, आज तक है इस बात का अफसोस

{"_id":"6ad1f074a4db434066085956","slug":"simi-garewal-birthday-actress-career-movies-controversy-net-worth-interesting-facts-raj-kapoor-bold-photoshoot-2026-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिमी गरेवाल: शशि कपूर के साथ बोल्ड सीन देकर मचाया बवाल; 17 की उम्र में पहला प्यार, आज तक है इस बात का अफसोस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}

सिमी गरेवाल: शशि कपूर के साथ बोल्ड सीन देकर मचाया बवाल; 17 की उम्र में पहला प्यार, आज तक है इस बात का अफसोस

Sat, 17 Oct 2026 06:00 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 17 Oct 2026 06:00 AM IST
सार

Simi Garewal Birthday: अभिनेत्री सिमी गरेवाल 17 अक्तूबर को अपना 79वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए 'टार्जन गोज टु इंडिया' से सिनेमा में कदम रखने वाली इस एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
सिमी गरेवाल - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

विस्तार

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत, संजीदा और बहुमुखी अदाकारा सिमी गरेवाल आज 17 अक्तूबर को अपना 79वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी खास अदायगी, शालीन व्यक्तित्व और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से उन्होंने फिल्म जगत में एक अलग पहचान बनाई। 'मेरा नाम जोकर', 'सिद्धार्थ' और 'कर्ज' जैसी फिल्मों में अपनी छाप छोड़ने वाली सिमी ने अभिनय के साथ-साथ बतौर निर्देशक, निर्माता और टीवी होस्ट भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन


उनका चर्चित शो 'रोंदेवू विद सिमी गरेवाल' आज भी अपनी खास शैली और बेबाक बातचीत के लिए याद किया जाता है। ग्लैमर की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली सिमी का सफर भारतीय मनोरंजन जगत की एक यादगार कहानी है। ऐसे में आइए अभिनेत्री की लाइफ से जुड़े दिलचस्प किस्सों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
सिमी गरेवाल - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म को देखकर बनाया इंडस्ट्री में आने का मन
सिमी गरेवाल का जन्म 1947 में लुधियाना में हुआ। उनके पिता जे. एस. गरेवाल इंडियन आर्मी के ब्रिगेडियर थे। महज 5 साल की उम्र में सिमी ने सुपरस्टार राज कपूर की फिल्म 'अवारा' देखी और वहीं से फिल्मों में जाने का मन बना लिया।

जब सिमी के पिता को इस बारे में पता चला, तो उन्हें लगा कि यह बेटी की नासमझी है, वक्त के साथ भूल जाएगी। फिर जब एक्ट्रेस छह साल की थीं, तो परिवार के साथ लंदन शिफ्ट हो गई थीं। वहां उन्होंने अपनी बहन अमृता के साथ स्कूली पढ़ाई पूरी की। उस दौर में सिमी, क्वीन एलिजाबेथ को अपना आइकॉन मानती थीं।
विज्ञापन
सिमी गरेवाल - फोटो : अमर उजाला
क्यों भूख हड़ताल पर बैठी थीं सिमी गरेवाल
सिमी ने फिर अपने पिता से एक्ट्रेस बनने की ख्वाहिश जाहिर की। जब उनके पिता ने मना कर दिया, तो अभिनेत्री भूख हड़ताल पर बैठ गईं। फिर आखिरकार मां-बाप को बेटी की जिद के सामने झुकना पड़ा। हालांकि, उन्होंने शर्त रखी कि एक साल में अपने दम पर नाम कमाकर दिखाओ। इसके बाद 15 साल की उम्र में सिमी एक्ट्रेस बनने के लिए भारत लौटीं और फिल्मों में काम ढूंढने लगीं।

किस फिल्म से किया सिमी गरेवाल ने डेब्यू?
सिमी ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'जहां तक मुझे याद है मैंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'टार्जन गोज टु इंडिया' से की थी। इस इंग्लिश फिल्म में मुझे डैशिंग और हैंडसम फिरोज खान के अपोजिट कास्ट किया गया था।

उनके साथ मेरे कई लव सीन्स थे। 15 साल की उम्र में मुझे कैमरा के सामने काम करने का कोई एक्सपीरिएंस नहीं था। मेरा एक्सेंट भी 60 के दशक में बनने वाली हिंदी फिल्मों के लिए सूटेबल नहीं था। मुझे अपना टैलेंट साबित करने के लिए खूब मेहनत और लंबा इंतजार करना पड़ा।'
विज्ञापन
सिमी गरेवाल - फोटो : अमर उजाला
बोल्ड सीन देकर चर्चा में आईं सिमी
सिमी ने 1965 में रिलीज हुई 'तीन देवियां' में देव आनंद के अपोजिट और 1966 में आई 'दो बदन' में मनोज कुमार के अपोजिट काम किया, पर उन्हें उतना नोटिस नहीं किया गया। फिर 4 साल में 9 फिल्में करने के बाद सिमी को 1970 में रिलीज हुई राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से पहचान मिली। फिल्म में सिमी ने मिस मैरी का किरदार निभाया था और इसमें उनका एक बोल्ड सीन था जिससे वो खूब चर्चा में आ गईं।
सिमी गरेवाल - फोटो : सोशल मीडिया
क्या सिमी ने दिया बॉलीवुड का पहला न्यूड सीन?
1972 में आई सिमी की फिल्म 'सिद्धार्थ' उनकी सबसे विवादित फिल्मों में से एक रही। इस फिल्म में सिमी गरेवाल ने शशि कपूर के साथ न्यूड सीन देकर सनसनी फैला दी थी। बता दें कि यह बॉलीवुड का पहला न्यूड सीन था। फिल्म की कुछ तस्वीरें इंग्लिश मैगजीन के कवर पर छपीं, तो खूब बवाल भी हुआ। सिर्फ इतना ही नहीं, मामला अदालत तक पहुंच गया और इस फिल्म को भारत में रिलीज करने की इजाजत नहीं मिली।

हालांकि, खास बात ये रही कि कई बोल्ड फिल्में करने के बाद भी सिमी को कभी बोल्ड एक्ट्रेस का टैग नहीं दिया गया। इसकी वजह थी कि वो कॉमर्शियल फिल्मों के साथ-साथ ऑफ बीट फिल्में भी कर रही थीं। उन्होंने मशहूर आर्ट फिल्म डायरेक्टर सत्यजीत रे की फिल्म 'अरण्येर दिन रात्री' और मृणाल सेन की फिल्म 'पदातिक' में भी काम किया। अपने करियर में सिमी ने करीब 35 फिल्मों में काम किया। इनमें उनका सबसे चर्चित रोल 1980 में रिलीज हुई ऋषि कपूर की फिल्म 'कर्ज' में कामिनी वर्मा का रहा। यह उनका लीड नेगेटिव रोल था।
सिमी गरेवाल - फोटो : सोशल मीडिया
चैट शो से बनाई सिमी ने पहचान
फिल्मों के अलावा सिमी ने साल 1997 में अपने चैट शो 'रोंदेवू विद सिमी गरेवाल' से अलग ही पहचान बनाई। इस शो पर सिमी ने देव आनंद से लेकर विजय माल्या और रेखा से लेकर दीपिका पादुकोण तक हर दशक के मशहूर सेलेब्स का इंटरव्यू लिया था।

कई बड़े सेलेब्स ने उनके शो में कंट्रोवर्शियल बयान तक दिए। खुद सिमी ने अपने शो पर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी से उनके और आदित्य चोपड़ा के रिलेशनशिप पर सवाल किए, तो उनका रानी से विवाद हो गया था। 7 साल तक चले अपने चैट शो पर सिमी ने करीब 146 सेलेब्स का इंटरव्यू किया था।

किस शो ने किया सिमी के शो को रिप्लेस?
7 साल बाद चैनल ने सिमी के शो को करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' से रिप्लेस कर दिया। इस शो को उसी वक्त टेलिकास्ट किया गया जब चैनल पर सिमी का शो टेलिकास्ट किया जाता था।
सिमी गरेवाल - फोटो : सोशल मीडिया
इन सितारों के साथ जुड़ा सिमी का नाम
सिमी ने अपने करियर में राज कपूर और मनमोहन देसाई जैसे बड़े डायरेक्टर्स के साथ काम किया था। एक्ट्रेस का नाम इन दोनों के साथ जोड़ा गया। उस दौर में कई फिल्मी मैगजींस ने राज कपूर के साथ उनके अफेयर के किस्सों को छापा था। हालांकि, इसे लेकर सिमी ने कभी कोई बयान नहीं दिया। सिमी ने कुछ वक्त के लिए रतन टाटा को भी डेट किया था। साल 2011 में दिए एक इंटरव्यू में सिमी ने खुद इसका खुलासा किया था।

सिमी को लाइफ में पहली बार जिस शख्स से प्यार हुआ, वो लंदन में उनके पड़ोसी और जामनगर के महाराजा शत्रुशल्य सिंह थे। 17 की उम्र में बना यह रिश्ता 3 साल तक चला। फिर सिमी की लाइफ में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी की एंट्री हुई। पटौदी इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थे और सिमी को अपने घरवालों से मिलवाने का मन भी बना चुके थे पर तभी उनकी लाइफ में शर्मिला टैगोर की एंट्री हुई और वो सिमी से अलग हो गए।
सिमी गरेवाल - फोटो : सोशल मीडिया
सिर्फ तीन साल चली सिमी की शादी
साल 1970 में सिमी ने बिजनेसमैन रवि मोहन से शादी की, जो महज 3 साल ही चल पाई। हालांकि, दोनों ने 9 साल बाद तलाक लिया जिसके बाद सिमी ने दोबारा शादी नहीं की। सिमी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि रवि मोहन एक अच्छे इंसान थे, हम दोनों एक दूसरे के लिए वफादार थे, लेकिन भगवान ने हम दोनों को एक दूसरे के लिए बनाया ही नहीं था। हम अलग हो गए, लेकिन आज भी उनकी फैमिली के करीब हूं।
सिमी गरेवाल - फोटो : सोशल मीडिया
कभी मां नहीं बन पाईं सिमी गरेवाल
साल 2013 में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में सिमी ने कहा था, 'मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा अफसोस है कि मेरा कोई बच्चा नहीं है। मैं एक बेटी गोद लेने वाली थी, सब कुछ हो गया था। मैं एक अनाथ आश्रम गई जहां मुझे विजया नाम की एक बच्ची मिली। उसके घरवालों ने उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया था। नियम के मुताबिक उसे गोद लेने से पहले मुझे उसकी फोटो न्यूजपेपर में छपवानी पड़ी। 3 महीने तक किसी ने बच्चे की सुध नहीं ली, लेकिन जैसे ही मुझे उसकी कस्टडी मिलने वाली थी, बच्ची के माता-पिता सामने आ गए… उस दिन मेरा दिल टूट गया।'
सिमी गरेवाल - फोटो : अमर उजाला
सिमी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें
  • सिमी 1962 में गुरु दत्त की फिल्म 'कनीज' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थीं। गुरु दत्त के निधन के बाद यह फिल्म हमेशा के लिए बंद हो गई।
  • सिमी की कजिन सिस्टर पामेला चोपड़ा मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा की वाइफ हैं। सिमी, आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा की आंटी हैं।
  • सिमी पब्लिक इवेंट में ज्यादातर व्हाइट आउटफिट्स में ही नजर आती हैं, इसलिए उनके फैंस उन्हें 'द लेडी इन व्हाइट' नाम से भी बुलाते हैं।
  • शुरुआत में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में नॉमिनेटेड एक्टर-एक्ट्रेस स्टेज पर ही बने सेमी सर्कल में बैठा करते थे। सिमी के कहने पर इस फॉर्मेट में चेंज किया गया।
  • 1972 में सिमी ने बतौर राइटर-डायरेक्टर फिल्म 'रुखसत' से डेब्यू किया था। मिथुन स्टारर यह फिल्म यूएस में शूट होने वाली पहली हिंदी फिल्म थी।
Amar Ujala Ltd published this content on October 17, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 17, 2026 at 01:24 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]