02/04/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/04/2026 09:20
परमाणु ऊर्जा विभाग की संघटक इकाई, परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय (एएमडीईआर) ने राजस्थान के सीकर ज़िले में यूरेनियम का भंडार खोजा है। डीएई ने राजस्थान के सीकर ज़िले में रोहिल यूरेनियम भंडार के लिए खनन पट्टा प्रदान करने के लिए यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) को परमाणु खनिज रियायत नियम, 2016 के प्रावधानों के तहत संभावित पट्टेदार के रूप में नामित किया है। खनन प्रचालन शुरू करने के लिए सभी वैधानिक मंज़ूरियां लेने की कार्रवाई चल रही है।
यह जानकारी केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज लोकसभा में एक लिखित जवाब में दी।
*****
पीके/केसी/एसके/डीए