Amar Ujala Ltd

09/10/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/10/2026 17:57

बारिश में कार मैट के नीचे अखबार रखना क्यों है फायदेमंद?: जानें फ्लोर कारपेट को नमी और बदबू से बचाने की अनोखी ट्रिक

{"_id":"6aa2e501dd5e64dd8f036b37","slug":"monsoon-car-care-tip-how-placing-news-paper-under-car-floor-mat-prevents-moisture-and-foul-odor-2026-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारिश में कार मैट के नीचे अखबार रखना क्यों है फायदेमंद?: जानें फ्लोर कारपेट को नमी और बदबू से बचाने की ट्रिक","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}

बारिश में कार मैट के नीचे अखबार रखना क्यों है फायदेमंद?: जानें फ्लोर कारपेट को नमी और बदबू से बचाने की ट्रिक

Thu, 10 Sep 2026 10:42 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Thu, 10 Sep 2026 10:42 PM IST
सार

बारिश के मौसम में कार के अंदर नमी, पानी और कीचड़ का पहुंचना आम समस्या है। गीले जूतों के जरिए पानी कार के फुटवेल तक पहुंच सकता है और फ्लोर मैट के नीचे जमा होकर कारपेट को लंबे समय तक नम रख सकता है।

विज्ञापन
Monsoon Car Care Tips - फोटो : Amar Ujala
  • 1
    • Link Copied

विस्तार

मानसून के दौरान कार चलाने वालों के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है - कार के अंदर नमी और गंदगी का प्रवेश। भीगे हुए जूतों के तलवों से पानी, कीचड़ और नमी पैडल तथा फुटवेल के आसपास जमा हो जाती है। भले ही आपकी कार में रबर या फैब्रिक के फ्लोर मैट्स लगे हों, लेकिन पानी अक्सर इनके नीचे रिसकर कारपेट तक पहुंच जाता है। यदि यह नमी लंबे समय तक दबी रहे, तो कारपेट खराब हो सकता है और उसमें से गंदी बदबू आने लगती है।
विज्ञापन

मैट के नीचे अखबार रखने का यह देसी जुगाड़ कैसे काम करता है?

पुरानी अखबार की कुछ रद्दी पेपर का इस्तेमाल इस समस्या से निपटने का एक बेहद आसान और किफायती तरीका है। अखबार के कागज के रेशे पानी और नमी को तेजी से सोखने में सक्षम होते हैं। जब आप फ्लोर मैट और कारपेट के बीच अखबार बिछाते हैं, तो यह सोखने वाली एक अतिरिक्त परत के रूप में काम करता है। यह पानी को कारपेट की गहराई तक जाने से पहले ही सोख लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार के फ्लोर मैट्स के नीचे अखबार रखने के क्या-क्या फायदे हैं?

मैट्स के नीचे पुरानी न्यूजपेपर के पन्ने बिछाने से कार के इंटीरियर को कई तरह से सुरक्षा मिलती है:
  • अतिरिक्त नमी को सोखना: भीगे जूतों से रिसकर नीचे तक पहुंचे पानी को अखबार सोख लेता है, जिससे कारपेट गीला होने से बच जाता है।
  • बदबू से बचाव: मैट्स के नीचे पानी जमा रहने से कार के अंदर अजीब सी सीलन भरी बदबू पैदा हो जाती है। कारपेट को सूखा रखकर अखबार इस गंध को पनपने से रोकता है।
  • नमी की तुरंत पहचान: अगर मैट्स के नीचे रखा अखबार गीला हो जाता है, तो आपको तुरंत पता चल जाता है कि कार में पानी आ रहा है। इससे आप बड़ी समस्या बनने से पहले ही कारपेट को सुखा सकते हैं।
  • गंदगी और कीचड़ से सुरक्षा: जूतों के साथ आने वाली रेत, कीचड़ और धूल कारपेट पर जमने के बजाय सीधे अखबार पर रुक जाती है, जिससे कार की सफाई आसान हो जाती है।
विज्ञापन

कार में अखबार बिछाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

हालांकि यह ट्रिक बहुत उपयोगी है। लेकिन इसका सही तरीके से इस्तेमाल न करने पर नुकसान भी हो सकता है। इसलिए इन सावधानियों का ध्यान जरूर रखें:
  • गीले अखबार को तुरंत बदलें: जब अखबार पूरी तरह भीग जाए, तो उसे मैट्स के नीचे न छोड़ें। भीगा हुआ कागज कारपेट में नमी बनाए रखेगा। इसे निकालकर कारपेट को हवा लगने दें और फिर सूखा अखबार बिछाएं।
  • यह परमानेंट सॉल्यूशन नहीं है: अखबार सिर्फ हल्की नमी को सोखने का एक अस्थायी तरीका है। अगर कार के अंदर बहुत ज्यादा पानी जमा हो रहा है, तो कारपेट को पूरी तरह धूप या ब्लोअर से सुखाना ही एकमात्र सही समाधान है।
  • ज्यादा परतें न लगाएं: पानी ज्यादा सोखने के चक्कर में बहुत सारा अखबार न बिछाएं। इससे मैट ऊंचा और असमान हो सकता है, जिससे पैर फिसलने का खतरा रहता है। केवल 2-3 समतल पन्ने ही काफी होती हैं।
  • ड्राइवर सीट के पास खास सावधानी बरतें: ड्राइवर साइड के मैट के नीचे अखबार रखते समय यह सुनिश्चित करें कि कागज पूरी तरह से मैट के नीचे ढका हो और समतल रहे। अगर अखबार खिसक कर एक्सीलेटर, ब्रेक या क्लच पैडल के बीच आता है, तो यह ड्राइविंग के दौरान खतरनाक साबित हो सकता है।
Amar Ujala Ltd published this content on September 10, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 10, 2026 at 23:57 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]