Amar Ujala Ltd

08/11/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/10/2026 13:32

Himachal: शिमला में संजौली के समिट्री में दरकी पहाड़ी, मलबे में दबी स्कूटी समेत पांच बाइक, बाल-बाल बचे लोग

{"_id":"6a7a21ac3b3f4551ff08474c","slug":"hillside-collapses-in-sanjauli-cemetery-in-shimla-leaving-five-bikes-and-a-scooter-buried-under-debris-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: शिमला में संजौली के समिट्री में दरकी पहाड़ी, मलबे में दबी स्कूटी समेत पांच बाइक, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Himachal: शिमला में संजौली के समिट्री में दरकी पहाड़ी, मलबे में दबी स्कूटी समेत पांच बाइक, बाल-बाल बचे लोग

Tue, 11 Aug 2026 12:38 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 11 Aug 2026 12:38 AM IST
सार

संजौली के समिट्री क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 10:10 बजे अचानक पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा। इसकी चपेट में एक स्कूटी समेत पांच बाइक आ गईं और मलबे में दब गईं। भूस्खलन से बिजली के खंभे भी उखड़ कर सड़क पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
समिट्री में दरकी पहाड़ी - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

संजौली के समिट्री क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 10:10 बजे अचानक पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा। इसकी चपेट में एक स्कूटी समेत पांच बाइक आ गईं और मलबे में दब गईं। भूस्खलन से बिजली के खंभे भी उखड़ कर सड़क पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। अचानक हुए भूस्खलन से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर उधर भागने लगे। वार्ड की एंबुलेंस सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी से भूस्खलन का खतरा पहले से बना हुआ था। सोमवार रात अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा दरकने से निचली ओर बने मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। घटना के बाद स्थानीय लोग दहशत में हैं और रात के समय पहाड़ी के आसपास जाने से भी डर रहे हैं।
विज्ञापन


घटना के समय वार्ड पार्षद विनीत शर्मा खुद मौके पर मौजूद रहे। पार्षद ने नगर निगम प्रशासन को दी। रात में सड़क पर भारी मलबा होने के कारण यातायात बहाल नहीं हो सका। निगम प्रशासन की ओर से मंगलवार सुबह टीम भेजकर मलबा हटाने और सड़क को बहाल करने का काम किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पहाड़ी का निरीक्षण करवाने और निचली ओर बने मकानों की सुरक्षा के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। बारिश जारी रहने के कारण लोगों को आशंका है कि पहाड़ी दोबारा भी दरक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Ltd published this content on August 11, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 10, 2026 at 19:32 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]