Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

04/04/2026 | Press release | Distributed by Public on 04/04/2026 07:22

राष्ट्रपति की ईस्टर की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं

राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति की ईस्टर की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं

प्रविष्टि तिथि: 04 APR 2026 5:05PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने एक संदेश में, राष्ट्रपति ने कहा है, "ईस्टर के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष कर भारत और विदेश में रहने वाले ईसाई समुदाय के सदस्यों को शुभकामनाएं और बधाई देती हूं।

ईस्टर ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। प्रभु यीशु मसीह के पुनः अवतरित होने का यह दिन हमें सत्य, प्रेम, करुणा, त्याग और क्षमा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर, आइए हम सद्भाव, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को दोहराएं और एक बेहतर भविष्य की दिशा में सामूहिक रूप से प्रयास करें।"

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें-

***

पीके/केसी/आर / डीए


(रिलीज़ आईडी: 2249004) आगंतुक पटल : 12
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Kannada
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on April 04, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on April 04, 2026 at 13:23 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]