Amar Ujala Ltd

08/05/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/04/2026 20:50

UP Weather Update: आज भी कई जगह होगी मूसलाधार बारिश, 12 जिलों में ऑरेंज और 42 में भारी बरसात का यलो अलर्ट

{"_id":"6a72103a75bbafd51e072f8e","slug":"weather-in-up-torrential-rain-in-several-districts-of-up-orange-alert-for-12-districts-today-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update: आज भी कई जगह होगी मूसलाधार बारिश, 12 जिलों में ऑरेंज और 42 में भारी बरसात का यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

UP Weather Update: आज भी कई जगह होगी मूसलाधार बारिश, 12 जिलों में ऑरेंज और 42 में भारी बरसात का यलो अलर्ट

Wed, 05 Aug 2026 12:59 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 05 Aug 2026 12:59 AM IST
सार

यूपी में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
यूपी में भारी बारिश। - फोटो : amar ujala
  • 9
  • 10
  • 1
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कई जिलों में मूसलाधार बारिश देखने को मिली। बीते दो दिनों के दौरान दोबारा सक्रिय हुए मानसून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। प्रदेश में सर्वाधिक कन्नौज में 125 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं, बहराइच में 104 मिमी, इटावा में 100 मिमी, अयोध्या में 94.8 मिमी, लखीमपुर खीरी में 81.6 मिमी और कानपुर में 75 मिमी बारिश हुई। बारिश के असर से तापमान में गिरावट आई।

विज्ञापन


बुधवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 42 अन्य जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

ये भी पढ़ें - महंत शशिकांत दास ने महिपाल सिंह के आरोपों को बताया मनगढंत, बोले- राम मंदिर को बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चंपत राय बोले- अंतिम सांस तक अयोध्या नहीं छोड़ूंगा, परमहंस आचार्य बोले- वो युग ऋषि हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार और बृहस्पतिवार को भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पांच से सात अगस्त के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। इसके बाद बारिश में गिरावट आएगी।

इन जिलों में है भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हमीरपुर व आस पास के क्षेत्र।

इन जिलों में है भारी बारिश का येलो अलर्ट
प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, शामली, बागपत, मेरठ, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, महोबा व आस पास के क्षेत्र।
Amar Ujala Ltd published this content on August 05, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 05, 2026 at 02:50 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]