Amar Ujala Ltd

08/04/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/04/2026 05:27

MEA: दो भारतीय लापता, दो सुरक्षित; यूक्रेन जहाज हमले पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? PoJK चुनाव पर PAK को घेरा

{"_id":"6a71c8d375f977e52f02889e","slug":"mea-says-india-slams-pakistan-over-pojk-polls-urges-action-terror-what-update-on-us-trade-deal-and-bangladesh-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MEA: दो भारतीय लापता, दो सुरक्षित; यूक्रेन जहाज हमले पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? PoJK चुनाव पर PAK को घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

MEA: दो भारतीय लापता, दो सुरक्षित; यूक्रेन जहाज हमले पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? PoJK चुनाव पर PAK को घेरा

Tue, 04 Aug 2026 04:42 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 04 Aug 2026 04:42 PM IST
सार

MEA Press Briefing: यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना हुए जहाज पर हमले के बाद दो भारतीय नागरिक अब भी लापता हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उनकी तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और परिवारों से भी संपर्क बना हुआ है। साथ ही पाकिस्तान, पाकिस्तान कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और बांग्लादेश से जुड़े मुद्दों पर भी भारत ने अपना पक्ष रखा। आइए, विस्तार से जानते हैं कि विदेश मंत्रालय ने क्या-कुछ कहा?

विज्ञापन
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर भारत का रुख क्या? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना हुए जहाज एजीएन राग्नार पर हुए हमले के बाद लापता दो भारतीय नागरिकों की तलाश जारी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि जहाज पर चार भारतीय सवार थे। इनमें से दो सुरक्षित हैं, जबकि दो अब भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से यूक्रेन और रोमानिया में स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं। खोज और बचाव अभियान जारी है तथा भारत सरकार दोनों भारतीय नागरिकों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय नाविकों की सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।
विज्ञापन


रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारतीय दूतावास दोनों लापता नागरिकों के परिवारों के संपर्क में भी हैं और उन्हें हर संभव सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि खोज और बचाव अभियान यूक्रेन और रोमानिया के संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय में चलाया जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने भरोसा दिलाया कि जब तक दोनों भारतीयों का पता नहीं चल जाता, तब तक सभी जरूरी प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि विदेशों में काम कर रहे भारतीय नाविकों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में शामिल है।
विज्ञापन

पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर पर भारत ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय ने सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को फिर कड़ा संदेश दिया। रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सभी देशों से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील करता है और विशेष रूप से पाकिस्तान को अपनी जमीन पर सक्रिय आतंकी ढांचे को पूरी तरह खत्म करना चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में कराए जा रहे दूसरे चरण के स्थानीय चुनावों को भी दिखावा बताया। उनके अनुसार, वहां जनता विरोध कर रही है, जबकि पाकिस्तान दमन, गोलीबारी, ब्लैकआउट और डर का माहौल बनाकर चुनावों के जरिए वैधता दिखाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि जून से अब तक कम से कम 90 नागरिकों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार समझौते और बांग्लादेश पर क्या जानकारी दी गई?

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर काफी प्रगति हो चुकी है। कुछ मुद्दों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है और दोनों देश इस दिशा में काम कर रहे हैं। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को लेकर रणधीर जायसवाल ने बताया कि फरवरी 2026 में पद संभालने के बाद उन्हें भारत आने का औपचारिक निमंत्रण दिया गया था। साथ ही बिम्सटेक के अध्यक्ष के रूप में भारत ने उन्हें नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में भी आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि यह ब्रिक्स की सामान्य प्रक्रिया के तहत किया गया है।

म्यांमार सीमा और शेख हसीना के कार्यक्रम पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और म्यांमार के बीच कुछ सीमाई हिस्सों का निर्धारण अभी बाकी है और इन पर दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। वहीं 5 अगस्त को नई दिल्ली में एक निजी मीडिया संस्था के कार्यक्रम में शेख हसीना के प्रस्तावित संबोधन के सवाल पर रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह निजी आयोजन है। सरकार का उससे कोई संबंध नहीं है और न ही वह वहां व्यक्त किए जाने वाले विचारों का समर्थन करती है। विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों और नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े हर मुद्दे पर लगातार सक्रिय है।
Amar Ujala Ltd published this content on August 04, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 04, 2026 at 11:28 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]