Amar Ujala Ltd

08/22/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/22/2026 05:17

पंजाब में चीनी पर कंट्रोल: कालाबाजारी पर सरकार सख्त, तय हुई स्टॉक की सीमा; पोर्टल पर देनी होगी जानकारी

{"_id":"6a8952f3bf774a7a0e0e916f","slug":"control-on-sugar-in-punjab-government-cracks-down-on-black-marketing-stock-limits-fixed-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में चीनी पर कंट्रोल: कालाबाजारी पर सरकार सख्त, तय हुई स्टॉक की सीमा; पोर्टल पर देनी होगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

पंजाब में चीनी पर कंट्रोल: कालाबाजारी पर सरकार सख्त, तय हुई स्टॉक की सीमा; पोर्टल पर देनी होगी जानकारी

Sat, 22 Aug 2026 01:26 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 22 Aug 2026 01:26 PM IST
सार

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारूचक ने कहा है कि स्टॉक सीमा का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। जिलों में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षकों की टीमें गठित कर औचक जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
पंजाब में चीनी की जमाखोरी पर रोक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए पंजाब सरकार ने स्टॉक और बाजार में आपूर्ति की निगरानी सख्त कर दी है। अब कोई भी चीनी कारोबारी एक स्थान पर 4000 क्विंटल से अधिक स्टॉक नहीं रख सकेगा। इसके अलावा खरीदी गई चीनी को 30 दिन से अधिक समय तक रखने पर भी रोक रहेगी। यह व्यवस्था 30 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी।
विज्ञापन


खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारूचक ने केंद्र सरकार के निर्देशों का हवाला देते हुए विभागीय अधिकारियों को चीनी की उपलब्धता, स्टॉक और बाजार में आपूर्ति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों को पर्याप्त मात्रा में चीनी उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक मिलने पर संबंधित कारोबारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विभाग ने थोक विक्रेताओं, डीलरों और अन्य संबंधित कारोबारियों के स्टॉक की जांच के लिए जिलों में निरीक्षण टीमें गठित करने और औचक जांच करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यालय स्तर पर भी विशेष निगरानी कमेटी बनाई गई है, जो जिलों से मिलने वाली स्टॉक संबंधी जानकारी की निगरानी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर सप्ताह ऑनलाइन देनी होगी जानकारी
चीनी कारोबारियों को अपने स्टॉक की जानकारी विभागीय पोर्टल पर दर्ज करनी होगी और इसे हर सप्ताह अपडेट करना अनिवार्य होगा। गलत सूचना, स्टॉक छिपाने या निर्धारित सीमा से अधिक भंडारण पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि जमाखोरी के कारण बाजार में कृत्रिम कमी न हो और उपभोक्ताओं को जरूरत के मुताबिक चीनी उपलब्ध होती रहे।
Amar Ujala Ltd published this content on August 22, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 22, 2026 at 11:17 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]