Amar Ujala Ltd

08/25/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/25/2026 09:30

बदायूं में बवाल: आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर पथराव, भीड़ ने पुलिस के वाहन तोड़े, लाठीचार्ज, 12 घायल

{"_id":"6a8db269b7c9057ec70522c8","slug":"unrest-and-stone-pelting-over-installation-of-ambedkar-statue-in-budaun-2026-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में बवाल: आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर पथराव, भीड़ ने पुलिस के वाहन तोड़े, लाठीचार्ज, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

बदायूं में बवाल: आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर पथराव, भीड़ ने पुलिस के वाहन तोड़े, लाठीचार्ज, 12 घायल

Tue, 25 Aug 2026 08:49 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 25 Aug 2026 08:49 PM IST
सार

बदायूं के राजा की सीकरी गांव में ग्राम समाज की भूमि पर बिना अनुमति डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने और कथित रूप से क्षतिग्रस्त किए जाने पर मंगलवार को दिनभर हंगामा हुआ। यह हंगामा शाम होते-होते बवाल में बदल गया। ग्राम समाज की भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने पर अड़े ग्रामीण उग्र हो गए। उन्होंने पथराव कर दिया।

विज्ञापन
बवाल के बाद मौके पर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी में ग्राम समाज की खलिहान की भूमि पर बिना अनुमति डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने और गिराकर क्षतिग्रस्त करने के आरोप के बीच मंगलवार को सुबह से शाम तक जमकर बवाल हुआ। सरकारी भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने की मांग पर अड़े ग्रामीण शाम को उतने उग्र हो गए। भीड़ ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर खड़ी सीओ की गाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब आधे घंटे तक हुए पथराव में एसडीएम, सीओ की गाड़ी सहित एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अफसरों ने भागकर खुद को बचाया। पथराव में कई नागरिकों के साथ पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों के घायल होने की बात सामने आई है। अफसरों ने बलपूर्वक बवालियों को खदेड़ते हुए प्रतिमा कब्जे में कर ली। एक दर्जन बवालियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएसी के वाहन की शीशा टूटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पथराव में एक पीएसी का ट्रक, एक फायर ब्रिगेड, एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार की गाड़ी के साथ वजीरगंज, बिसौली, उघैती, फैजगंज बेहटा व बिल्सी के इंस्पेक्टरों और दो निजी एंबुलेंस के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा वहां मौजूद आसफपुर के अधिवक्ता प्रदीप कुमार के सिर में पत्थर लगा। छह टांगे आए हैं।
विज्ञापन
बवाल के दौरान एसडीएम के पैर पर पत्थर लगा। उनके अर्दली के हाथ में पत्थर लगने से चोट आई है। इसके साथ आधा दर्जन महिला सिपाहियों सहित अन्य पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई हैं। सभी पुलिस कर्मी हेलमेट और दंगा नियंत्रण के दौरान पहनने वाली जैकेट नहीं पहने होते तो सभी को ज्यादा चोटें आतीं। इधर डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।
Amar Ujala Ltd published this content on August 25, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 25, 2026 at 15:31 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]