08/12/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/11/2026 19:35
राजस्थान में मानसून के सक्रिय दौर से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में भारी बारिश हुई है। कोटा, झालावाड़, बूंदी समेत कई जिलों में आज भी भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी है। बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और कई सड़क मार्ग प्रभावित हुए हैं। हालांकि 13 अगस्त से मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने और बारिश का जोर घटने की संभावना है। प्रदेश में अब तक बारिश सामान्य से 10.96 प्रतिशत कम है।
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यह खबर एप पर पढ़ें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉगिन करेंराजस्थान में पिछले दो दिनों से सक्रिय मानसून का असर आज भी बना रहेगा। पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 12 अगस्त को दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी और एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि 13 अगस्त से प्रदेश में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं।
13 अगस्त से बारिश का जोर घटेगा
लगातार बारिश के बाद अब मौसम में बदलाव के संकेत भी मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। हालांकि पूर्वी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 14 अगस्त से जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश जारी रह सकती है।
15 अगस्त से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में और कमी आने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बारिश जारी रह सकती है। यानी अगले 24 घंटे बारिश के लिहाज से अहम रहेंगे, इसके बाद मानसून की सक्रियता धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है।
पूर्वी राजस्थान के अधिकांश जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। झालावाड़, दौसा, प्रतापगढ़, अलवर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में 2 से 3 इंच तक बारिश दर्ज की गई। बूंदी में महज दो घंटे में 5.16 इंच पानी बरस गया। इससे नवलसागर झील लबालब हो गई और शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई।
भारी बारिश के कारण नदियां और बांध उफान पर हैं। परवन नदी में तेज बहाव के चलते बारां-झालावाड़ मार्ग करीब 15 घंटे तक बाधित रहा। वहीं चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने से झरेर पुल पर पानी ओवरफ्लो हो गया और सवाई माधोपुर-खातौली मार्ग भी बंद करना पड़ा। डीडवाना-कुचामन जिले के नावां में बाइक सवारों पर बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई।
कोटा में 1100 करोड़ की 8-लेन टनल में भरा 3 फीट तक पानी
मानसून की पहली अच्छी बारिश ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मुकंदरा टाइगर रिजर्व से गुजरने वाली करीब 1100 करोड़ रुपये की चेचट टनल के निर्माण की खामियां उजागर कर दी हैं। देश की सबसे चौड़ी 8-लेन टनल में बारिश का पानी करीब 3 फीट तक भर गया। टनल की दीवारों से पानी की धार निकलने लगी और कई जगह लीकेज भी सामने आया।
टनल में पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम और पंप लगाए गए हैं, लेकिन तेज बारिश के दौरान ये पर्याप्त साबित नहीं हुए। विशेषज्ञों के मुताबिक वाटरप्रूफिंग मेम्ब्रेन या जियो-टेक्सटाइल लेयर में लापरवाही और बरसाती पानी की मात्रा का सही आकलन किए बिना ड्रेनेज सिस्टम तैयार किए जाने से समस्या बढ़ी हो सकती है।
सात संभागों में सिर्फ बीकानेर में बारिश अच्छी
राजस्थान में पिछले तीन दिनों से पूर्वी हिस्से में मानसून सक्रिय है, लेकिन पूरे प्रदेश में बारिश का वितरण अभी भी असमान है। राज्य के सात संभागों में केवल बीकानेर संभाग ऐसा है, जहां मानसून की स्थिति अच्छी है। संभाग के चार में से तीन जिलों में औसत से अधिक बारिश हो चुकी है। यहां सामान्य से 16.80 प्रतिशत अधिक पानी बरसा है।
इसके विपरीत सबसे ज्यादा बारिश वाले माने जाने वाले कोटा और उदयपुर संभाग में इस बार मानसून कमजोर रहा है। इन दोनों संभागों में सामान्य से करीब 15 से 26 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है।
प्रदेश में अब तक सामान्य से 10.96% कम बारिश
दो दिनों में प्रदेश में औसतन करीब 20 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मानसून सीजन में अब तक 272.49 मिमी के मुकाबले 242.63 मिमी बारिश हुई है। यानी प्रदेश में अब तक सामान्य से 10.96 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
आंकड़ों के मुताबिक सात जिलों में औसत से अधिक, 18 जिलों में सामान्य और 16 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। पिछले साल इसी अवधि में प्रदेश में 410.76 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी थी। ऐसे में पिछले साल की तुलना में इस बार मानसून की रफ्तार अभी काफी पीछे है।