Prime Minister’s Office of India

05/07/2026 | Press release | Distributed by Public on 05/07/2026 08:26

प्रधानमंत्री ने बिहार सरकार में नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने बिहार सरकार में नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने बिहार की जनता द्वारा दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 07 MAY 2026 7:09PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई दी और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राज्य के चौतरफा विकास को लेकर उनकी प्रतिबद्धता बिहार को समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने सभी से सशक्त बिहार और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने पटना यात्रा के दौरान बिहार की जनता से प्राप्त स्नेह और आशीर्वाद के लिए भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि उन्हें मिले हार्दिक स्वागत से वे अभिभूत हैं और उन्होंने लोगों के समर्थन और उत्साह के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों के बीच अभूतपूर्व उत्साह विकास और जनसेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के लिए मजबूत जनसमर्थन को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

"बिहार की एनडीए सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं! मुझे पूर्ण विश्वास है कि राज्य के चौतरफा विकास के लिए आपकी प्रतिबद्धता हमारे इस प्रदेश को समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त बिहार और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करें।"

बिहार की एनडीए सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं! मुझे पूर्ण विश्वास है कि राज्य के चौतरफा विकास के लिए आपकी प्रतिबद्धता हमारे इस प्रदेश को समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त बिहार और विकसित भारत… pic.twitter.com/Hzytz8v0gW

- Narendra Modi (@narendramodi) May 7, 2026

"पटना में बिहार के अपने परिवारजनों का स्नेह और आशीर्वाद पाकर अभिभूत हूं! इस स्वागत के लिए आप सभी का हृदय से आभार। आपके अभूतपूर्व उत्साह से साफ है कि विकास और जनसेवा के हमारे संकल्प को जनता-जनार्दन का भरपूर समर्थन मिल रहा है।"

पटना में बिहार के अपने परिवारजनों का स्नेह और आशीर्वाद पाकर अभिभूत हूं! इस स्वागत के लिए आप सभी का हृदय से आभार। आपके अभूतपूर्व उत्साह से साफ है कि विकास और जनसेवा के हमारे संकल्प को जनता-जनार्दन का भरपूर समर्थन मिल रहा है। pic.twitter.com/z209v7vws0

- Narendra Modi (@narendramodi) May 7, 2026

****

पीके/केसी/एसकेएस/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2258850) आगंतुक पटल : 17
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Prime Minister’s Office of India published this content on May 07, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on May 07, 2026 at 14:26 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]