Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

04/28/2026 | Press release | Distributed by Public on 04/28/2026 06:44

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुजरात के भरूच जिले में एक रासायनिक कारखाने में हुए कथित विस्फोट और आग की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें 16 श्रमिक घायल हो गए

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुजरात के भरूच जिले में एक रासायनिक कारखाने में हुए कथित विस्फोट और आग की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें 16 श्रमिक घायल हो गए


गुजरात के मुख्य सचिव और भरूच के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया और दो सप्ताह के भीतर इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी

रिपोर्ट में घायल श्रमिकों के स्वास्थ्य की स्थिति, मामले की जांच और यदि उन्हें कोई मुआवजा दिया गया हो तो उसका विवरण शामिल होना चाहिए

प्रविष्टि तिथि: 28 APR 2026 5:01PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने 23 अप्रैल, 2026 को एक रासायनिक कारखाने में हुए विस्फोट और आग की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें 16 श्रमिक घायल हो गए थे। यह फैक्टरी गुजरात के भरूच जिले के झागड़िया जीआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। खबरों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे तकनीकी या रासायनिक कारण होने की आशंका जताई गई है।

आयोग ने कहा है कि यदि समाचार रिपोर्ट सही है, तो पीड़ितों के मानवाधिकारों के उल्लंघन के गंभीर मुद्दे उठाती है। इसलिए आयोग ने गुजरात के मुख्य सचिव और भरूच के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया और दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में घायल श्रमिकों के स्वास्थ्य की स्थिति, मामले की जांच और उन्हें यदि कोई मुआवजा दिया गया हो तो उसका विवरण दिया जाना चाहिए।

24 अप्रैल, 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना ने क्षेत्र में औद्योगिक सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है और सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया है। घायल श्रमिकों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

****

पीके/केसी/केएल/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2256316) आगंतुक पटल : 10
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on April 28, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on April 28, 2026 at 12:44 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]