Prime Minister’s Office of India

07/18/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/18/2026 08:46

प्रधानमंत्री ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए हादसे के कारण हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए हादसे के कारण हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रविष्टि तिथि: 18 JUL 2026 7:13PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के कारण हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।

श्री मोदी ने यह भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये तथा प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा:

"गुजरात के अहमदाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये तथा प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।" - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Extremely saddened to hear about the loss of lives due to a mishap at a fireworks factory in Ahmedabad, Gujarat. My thoughts are with the bereaved families in this hour of grief. Praying for the speedy recovery of the injured. The local administration is providing all possible…

- PMO India (@PMOIndia) July 18, 2026

********

पीके / केसी / केजे


(रिलीज़ आईडी: 2286158) आगंतुक पटल : 10
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Tamil , Telugu , Malayalam
Prime Minister’s Office of India published this content on July 18, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 18, 2026 at 14:46 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]