11/02/2026 | Press release | Distributed by Public on 11/02/2026 14:02
मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी से नाराज साटम ने उन्हें 'भारत में रहने वाला पाकिस्तान का एजेंट' तक कह दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी चुनाव में मोदी को हराने में नाकाम रहने के बाद देश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों से मदद लेने का आरोप
अमीत साटम ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को विदेशी देशों और भारत के दुश्मनों से आर्थिक मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि भारत विरोधी सोच रखने वाली दुनिया की कई ताकतें राहुल गांधी के पीछे हैं। साटम के मुताबिक, राहुल गांधी देश में अव्यवस्था फैलाना चाहते हैं, लेकिन जनता उनकी कोशिशों को सफल नहीं होने देगी।
मोदी पर राहुल गांधी ने क्या कहा?
दरअसल, राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि वह विदेशी मदद के सहारे प्रधानमंत्री बने हैं और इसी मदद के कारण अब तक इस पद पर बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें: हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में आग: विशाखापत्तनम में विस्फोट के बाद दिखा धुएं का गुबार, दमकलकर्मी पहुंचे
राहुल गांधी को बताया भारत विरोधी गिरोह का हिस्सा
अमीत साटम ने पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी पर और भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत में रहने वाले पाकिस्तान के एजेंट हैं और एक भारत विरोधी गिरोह का प्रतिनिधित्व करते हैं। हालांकि, विदेशी मदद लेने और भारत विरोधी गतिविधियों से जुड़े ये आरोप साटम के बयान का हिस्सा हैं।