Amar Ujala Ltd

09/27/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/26/2026 23:39

हड़ताल: आज रविवार को खुले हैं बैंक, अगले हफ्ते यूपी सहित देशभर में सिर्फ दो दिन खुलेंगे; जानिए कैसे होगा काम!

{"_id":"6ab892534366921aa6062087","slug":"three-day-complete-strike-in-banks-across-country-including-up-starting-tomorrow-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल: आज रविवार को खुले हैं बैंक, अगले हफ्ते यूपी सहित देशभर में सिर्फ दो दिन खुलेंगे; जानिए कैसे होगा काम!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

हड़ताल: आज रविवार को खुले हैं बैंक, अगले हफ्ते यूपी सहित देशभर में सिर्फ दो दिन खुलेंगे; जानिए कैसे होगा काम!

Sun, 27 Sep 2026 09:19 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 27 Sep 2026 09:19 AM IST
सार

यूपी सहित देशभर के बैंक आज तो खुले हैं, लेकिन कल से तीन दिन की पूर्ण हड़ताल रहेगी। दो दिन अवकाश रहेगा। यानी पांच दिन बैंक बंद रहेंगे, सिर्फ दो दिन ही खुलेंगे। आगे पढ़ें और जानें कामकाज कैसे होगा?

विज्ञापन
बैंक - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
  • 1
  • 1
    • Link Copied

विस्तार

भले ही रविवार को बैंक खुलेंगे और कामकाज होगा, मगर अगले सप्ताह बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। बैंक कर्मियों की हड़ताल और अवकाश के कारण सप्ताह में सिर्फ दो दिन ही बैंक खुलेंगे। पांच दिन कामकाज प्रभावित रहेगा। इससे खाताधारकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


पांच दिवसीय बैंकिंग और अन्य लंबित मुद्दों को लेकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अधिकारी और कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल कर रहे हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले हो रही हड़ताल की वजह से बैंकों में ताला लटका रहेगा। ग्राहक खाते से जमा-निकासी नहीं कर सकेंगे। नया खाता खुलवाने, ई-केवाईसी, ऋण संबंधी कार्य और बिलों का भुगतान भी अटकेगा। तीन दिवसीय हड़ताल में लखनऊ में करीब साढ़े सात हजार रुपये लेनदेन प्रभावित होगा।
विज्ञापन

अवकाश का पड़ेगा असर, प्रभावित होंगे काम

तीन दिवसीय हड़ताल के बाद बृहस्पतिवार को बैंक खुलेंगे। अगले दिन शुक्रवार को गांधी जयंती का अवकाश है। बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। इसके बाद शनिवार को बैंक खुलेंगे और अगले दिन रविवार का अवकाश है। इस तरह ग्राहकों को अगले सप्ताह सिर्फ दो दिन ही बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों को करना होगा ओवरटाइम का भुगतान

आरबीआई के निर्देश पर रविवार को भी बैंक खुलेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि आरबीआई को अधिकार है कि आपात परिस्थितियों में छुट्टियों में भी बैंक खोल सकता है, मगर उस दिन आने वाले कर्मचारियों को बैंक की ओर से ओवरटाइम का भुगतान करना होगा।

बैंक अधिकारियों को डिसकंफर्ट अलाउंस देना होगा। मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि तीन दिवसीय हड़ताल में भी मांगें पूरी न होने पर 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल घोषित की गई है।
Amar Ujala Ltd published this content on September 27, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 27, 2026 at 05:39 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]