Amar Ujala Ltd

07/28/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/28/2026 01:46

Bankipur Election: प्रचार खत्म होने के पहले बांकीपुर चुनाव में सभी दलों ने झोंकी ताकत; कौन-कहां-क्या कर रहे

{"_id":"6a685cbed46955149702acbf","slug":"today-is-the-last-day-of-campaigning-for-the-bankipur-by-election-bjp-jansuraaj-rjd-nitin-nabin-tejashwi-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bankipur Election: प्रचार खत्म होने के पहले बांकीपुर चुनाव में सभी दलों ने झोंकी ताकत; कौन-कहां-क्या कर रहे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Bankipur Election: प्रचार खत्म होने के पहले बांकीपुर चुनाव में सभी दलों ने झोंकी ताकत; कौन-कहां-क्या कर रहे?

Tue, 28 Jul 2026 01:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 28 Jul 2026 01:09 PM IST
सार

Bihar News: बांकीपुर उपचुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। सभी प्रत्याशियों आज सुबह से ही चुनावी मैदान में हैं। मतदाताओं को रिझाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मतदान से पहले ही जीत का दावा कर दिया। आइए जानते है क्या चल रहा है...

विज्ञापन
बांकीपुर उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला
  • 1
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान मंगलवार यानी आज शाम शाम समाप्त हो जाएगा। ऐसे में मतदान से पहले का अंतिम दिन राजनीतिक दलों के लिए सबसे अहम बन गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में पूरी ताकत झोंक दी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जहां राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के पक्ष में मेगा रोड शो करेंगे, वहीं भाजपा भी अपने उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं के साथ जनसंपर्क अभियान चलाएगी।

विज्ञापन

उधर, भाजपा ने भी प्रचार अभियान के अंतिम चरण में पूरी ताकत दिखाई। आज भी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन चुनाव प्रचार में निकले हैं। वह जनसंपर्क कर रहे हैं। लोगों से भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं। आज बांकीपुर के बांसघाट स्थित काली मंदिर, बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं बोरिंग रोड चौराहा स्थित शिव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। एक दिन पहले यानी सोमवार को नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के साथ मेगा रोड शो किया। यह रोड शो भट्टाचार्य मोड़ से शुरू होकर मोना सिनेमा हॉल के समीप समाप्त हुआ। इसके बाद आयोजित जनसभा में भाजपा नेताओं ने विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखते हुए एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान की अपील की।

विज्ञापन

नितिन नवीन ने कर दिया भाजपा प्रत्याशी की जीत का दावा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि मीठापुर, चांदपुर बेला, सिपारा, दशरथा, मंदिरी, विग्रहपुर, चिरैयाटांड़, बोरिंग रोड और किदवईपुरी समेत पूरे बांकीपुर क्षेत्र में पिछले वर्षों में विकास कार्यों के कारण लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता इस बार एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को अपना सेवक चुनने जा रही है। वर्षों से बांकीपुर के लोगों का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है और उसी जनसमर्थन से क्षेत्र में विकास की यात्रा लगातार आगे बढ़ी है। नितिन नवीन ने विश्वास जताया कि जिस भरोसे के साथ बांकीपुर की जनता ने दशकों से भाजपा को जनसेवा का अवसर दिया है, उसी विश्वास को कायम रखते हुए वह इस बार भी नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाकर विकास और जनसेवा की इस यात्रा को नई गति देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज रोड शो से पहले तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

राजद की ओर से तेजस्वी यादव का रोड शो पुरानी हड़ताली मोड़ स्थित पहलवान मार्केट से शुरू होगा। लगभग सात किलोमीटर लंबा यह रोड शो विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए दोपहर करीब तीन बजे चाकरम देवी मंदिर परिसर में समाप्त होगा। पार्टी नेताओं का दावा है कि इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक शामिल होंगे। इससे पहले सोमवार को भी तेजस्वी यादव ने रेखा गुप्ता के साथ बांकीपुर क्षेत्र में रोड शो किया था। मीठापुर स्थित राजद कार्यालय से शुरू हुआ यह जनसंपर्क अभियान चिरैया टांड़ पुल होते हुए सब्जीबाग चौराहे तक पहुंचा। रोड शो के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि लोगों की भारी भागीदारी बदलाव की इच्छा को दर्शाती है और बांकीपुर की जनता इस बार नया जनादेश देने के मूड में है। चुनावी अभियान के दौरान तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से बांकीपुर क्षेत्र में भाजपा का प्रतिनिधित्व रहने के बावजूद सड़क, गली और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं का समुचित विकास नहीं हो सका। साथ ही उन्होंने हाल के छात्र आंदोलन और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को भी उठाते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।

Amar Ujala Ltd published this content on July 28, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 28, 2026 at 07:46 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]