Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

04/12/2026 | Press release | Distributed by Public on 04/12/2026 07:58

लोकसभा अध्यक्ष ने सुप्रसिद्ध गायिका श्रीमति आशा भोसले जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

लोकसभा सचिवालय

लोकसभा अध्यक्ष ने सुप्रसिद्ध गायिका श्रीमति आशा भोसले जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 12 APR 2026 7:17PM by PIB Delhi

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में श्री बिरला ने भारतीय कला और संगीत जगत में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री बिरला ने कहा:

​"सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले जी का निधन अत्यंत दुःखद है। पद्म विभूषण, दादा साहेब फाल्के सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित आशा जी ने लंबे समय तक भारतीय कला जगत को समृद्ध बनाने में अनुपम भूमिका निभाई।"

उन्होंने आगे कहा कि हिंदी, मराठी के साथ ही कई भाषाओं में गायन से उन्होंने भारतीय गीत-संगीत और सिनेमा को विश्व मंच पर प्रतिष्ठित किया। श्री बिरला ने उनके देहावसान को भारतीय कला-संगीत जगत के लिए एक गहरी क्षति बताया।

श्री बिरला ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए इस कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान करने की कामना की।

सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
पद्म विभूषण, दादा साहेब फाल्के सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित आशा जी ने लंबे समय तक भारतीय कला जगत को समृद्ध बनाने में अनुपम भूमिका निभाई।

हिंदी, मराठी के साथ ही कई भाषाओं में गायन कर उन्होंने भारतीय गीत-संगीत और…

- Om Birla (@ombirlakota) April 12, 2026

***

AM


(रिलीज़ आईडी: 2251334) आगंतुक पटल : 3
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on April 12, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on April 12, 2026 at 13:58 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]