Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

03/14/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/14/2026 01:02

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी माल्टा के वैलेटा पहुंचा, इससे भूमध्यसागरीय समुद्री संबंधों को मजबूती मिली

रक्षा मंत्रालय

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी माल्टा के वैलेटा पहुंचा, इससे भूमध्यसागरीय समुद्री संबंधों को मजबूती मिली

प्रविष्टि तिथि: 14 MAR 2026 10:35AM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 12 मार्च 2026 को माल्टा के ऐतिहासिक बंदरगाह वैलेटा पहुंचा। यहउसके ऐतिहासिक समुद्री अभियान लोकायान-26 में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह यात्रा भारत और माल्टा के बीच गहरे समुद्री संबंधों को दर्शाती है और पोत की महत्वाकांक्षी 22,000 समुद्री मील की वैश्विक यात्रा का एक महत्वपूर्ण चरण है। वैलेटा पहुंचने से पहले पोत ने स्वेज नहर को सफलतापूर्वक पार किया और हाल ही में अलेक्जेंड्रिया में भी रुका था।

आगमन पर, कमांडिंग ऑफिसर ने माल्टा गणराज्य में भारत की उच्चायुक्त सुश्री रचिता भंडारी से भेंट की। इस भेंट में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में भारतीय नौसेना की भूमिका पर चर्चा की गई। उच्चायुक्त ने कहा कि माल्टा में आईएनएस सुदर्शिनी की उपस्थिति महासागर परियोजना की परिकल्पना का एक सशक्त प्रतीक है। यह समुद्री सहयोग को सुदृढ़ करने के साथ-साथ जन-जन संबंधों को भी बढ़ावा देती है

इस यात्रा के दौरान, पोत के चालक दल माल्टा के सशस्त्र बलों के साथ पेशेवर बातचीत और शिष्टाचार भेंट करेंगे। इससे आपसी विश्वास और सहयोग को और बढ़ावा मिलेगा। पोत पर सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें माल्टा में रहने वाले स्कूली बच्चों और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों के लिए निर्देशित "ओपन शिप" कार्यक्रम शामिल है।

आईएनएस सुदर्शिनी वर्तमान में अपनी यात्रा के दूसरे महीने में है। यह यात्रा 20 जनवरी 2026 को कोच्चि से शुरू हुई थी। माल्टा की यात्रा के बाद, जहाज एस्केल आ सेट समुद्री उत्सव में भाग लेने के लिए फ्रांसीसी तट की ओर रवाना होगा, जहां वह दुनिया के कुछ सबसे प्रसिद्ध विशाल जहाजों के साथ भारत का गौरवपूर्वक प्रतिनिधित्व करेगी

***

पीके/केसी/पीपी/आर


(रिलीज़ आईडी: 2240083) आगंतुक पटल : 12
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on March 14, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on March 14, 2026 at 07:02 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]