Amar Ujala Ltd

07/29/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/29/2026 04:54

Layoffs: बीएमडब्ल्यू भी करेगा छंटनी, जानिए कितने हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

{"_id":"6a69cad442d7efc6a409c8de","slug":"bmw-to-cut-8-000-jobs-by-2027-amid-intense-chinese-competition-and-slower-ev-demand-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Layoffs: बीएमडब्ल्यू भी करेगा छंटनी, जानिए कितने हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}

Layoffs: बीएमडब्ल्यू भी करेगा छंटनी, जानिए कितने हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

Wed, 29 Jul 2026 03:11 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 29 Jul 2026 03:11 PM IST
सार

दुनिया की दिग्गज लक्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू 2027 के अंत तक 8,000 नौकरियों में कटौती करने जा रही है। चीनी बाजार में कड़ी टक्कर और कम होते मुनाफे के बीच कंपनी अपने खर्च कम करने की कोशिश में है। जानिए इस छंटनी का पूरा असर।

विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू में छंटनी - फोटो : amarujala.com
  • 1
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

लग्जरी कार बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनी बीएमडब्ल्यू छंटनी के दौर से गुजर सकती है। ऑटो सेक्टर में फिलहाल यही सच है। रॉयटर्स ने कंपनी के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि जर्मनी की मशहूर कार मेकर बीएमडब्ल्यू 2027 के अंत तक अपनी 8,000 नौकरियों में कटौती करने की योजना बना रही है। हाल ही में अपने मुनाफे में कमी की चेतावनी देने के बाद, अब कंपनी ने खुद को बाजार में टिकाए रखने और खर्चों को कंट्रोल करने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है।

विज्ञापन

आखिर बीएमडब्ल्यू को क्यों उठानी पड़ रही है छंटनी की कैंची?

दरअसल, कंपनी इन दिनों कई मोर्चों पर संघर्ष कर रही है। सबसे बड़ी वजह है इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री से मिलने वाले मुनाफे में कमी आना और अमेरिका द्वारा लगाए गए कड़े टैरिफ। इसके अलावा, चीनी कार कंपनियों से मिल रही जबरदस्त टक्कर ने भी जर्मन कार निर्माताओं की नींद उड़ा रखी है, जिसके चलते उन्हें अपनी लागत घटाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन

किन कर्मचारियों पर गिरेगी गाज और कौन रहेगा सुरक्षित?

कंपनी दुनियाभर में लगभग 1,54,000 लोगों को रोजगार देती है, लेकिन यह छंटनी मुख्य रूप से जर्मनी में 'डेस्क' पर काम करने वाले कर्मचारियों की होगी। अक्टूबर महीने से, कंपनी के लगभग 85,000 स्थायी जर्मन कर्मचारियों में से करीब 40,000 को स्वैच्छिक छंटनी यानी अपनी मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया जाएगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि फैक्ट्रियों की प्रोडक्शन लाइन में काम करने वाले मजदूरों पर इस छंटनी का कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या चीन का बाजार बना है कंपनियों के लिए मुसीबत?

बिल्कुल! चीन में आर्थिक सुस्ती और वहां की कंपनियों से मिल रही भयंकर प्रतियोगिता की वजह से बीएमडब्ल्यू की हालत वहां खराब हो गई है। पिछले महीने ही कंपनी ने बताया था कि चीन में उनका कारोबार उम्मीद से कहीं ज्यादा बुरा चल रहा है। हालत यह है कि वहां बीएमडब्ल्यू कारों की डिलीवरी पिछले साल 2017 के बाद के अपने सबसे निचले स्तर पर थी, और अप्रैल से जून की तिमाही में इसमें 30 फीसदी की भारी गिरावट आई है।

क्या बाकी कार कंपनियों का भी यही हाल है?

जी हां, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का हाल इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस चुनौती का सामना सिर्फ बीएमडब्ल्यू नहीं कर रही है। एक और बड़ी जर्मन कंपनी फॉक्सवैगन भी अपने 10 अलग-अलग ब्रांड्स में करीब एक लाख नौकरियों में कटौती करने पर विचार कर रही है। वहीं, जानी-मानी कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने भी इसी तरह का अपना एक स्वैच्छिक छंटनी प्रोग्राम शुरू किया हुआ है।

Amar Ujala Ltd published this content on July 29, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 29, 2026 at 10:54 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]