Amar Ujala Ltd

09/10/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/10/2026 16:30

यूपी: राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में 132 पदों पर होगी भर्ती, 14 सितंबर से पांच अक्तूबर तक होंगे इसके आवेदन

{"_id":"6aa2bc500471f2493e07e92b","slug":"up-recruitment-for-132-posts-at-the-state-institute-of-rural-development-applications-to-be-accepted-from-se-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में 132 पदों पर होगी भर्ती, 14 सितंबर से पांच अक्तूबर तक होंगे इसके आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

यूपी: राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में 132 पदों पर होगी भर्ती, 14 सितंबर से पांच अक्तूबर तक होंगे इसके आवेदन

Thu, 10 Sep 2026 07:49 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 10 Sep 2026 07:49 PM IST
सार

राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में 132 पदों पर भर्ती होगी। ऑनलाइन आवेदन 14 सितंबर से पांच अक्तूबर तक किए जा सकेंगे, जबकि संशोधन की अंतिम तारीख 12 अक्तूबर है। अभ्यर्थियों को पीईटी 2025 के आधार पर लिखित परीक्षा के लिए चुना जाएगा। परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसमें नकारात्मक अंकन लागू रहेगा।

विज्ञापन
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
  • 2
    • Link Copied

विस्तार

राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में (ज्येष्ठ अनुदेशक संवर्ग के) अंतर्गत महानिदेशक दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान लखनऊ के विभिन्न प्रकार के 132 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए 14 सितंबर से पांच अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। जबकि शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन 12 अक्तूबर तक होंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बृहस्पतिवार को इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


आयोग ने कहा है कि भर्ती के लिए पीईटी 2025 के आधार पर छात्रों को लिखित परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने पीईटी नंबर से भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए उनके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, इसे सब्मिट करने से आवश्यक सूचनाएं भर जाएंगी। किसी भी तरह के आरक्षण आदि का लाभ लेने के लिए निर्धारित समय तक आवश्यक प्रमाणपत्र अभ्यर्थी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन


आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने बताया कि सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 25 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि लिखित परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट होने पर अलग से शुल्क लिया जाएगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर ले लें। भर्ती के लिए 100 नंबर की 100 सवालों की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा दो घंटे की होगी, इसमें माइनस मार्किंग भी होगी। आयोग ने परीक्षा का पाठ्यक्रम भी वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Ltd published this content on September 10, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 10, 2026 at 22:30 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]