Amar Ujala Ltd

08/04/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/04/2026 11:01

UP: गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना, 15 अगस्त तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा कनेक्शन; ऐसे जानें अपनी स्थिति

{"_id":"6a71ab9d95ef17d818080708","slug":"lpg-customers-complete-your-e-kyc-by-august-15-or-your-gas-connection-will-be-disconnected-2026-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गैस ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना, 15 अगस्त तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा कनेक्शन; जानें अपनी स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

UP: गैस ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना, 15 अगस्त तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा कनेक्शन; जानें अपनी स्थिति

Tue, 04 Aug 2026 03:14 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 04 Aug 2026 03:14 PM IST
सार

घरेलू एलपीजी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। 15 अगस्त तक ई-केवाईसी करा लें, वरना गैस कनेक्शन बंद हो जाएगा। गाजियाबाद जिले के 12 लाख उपभोक्ताओं में करीब दो लाख का सत्यापन बाकी है। ऑनलाइन या एजेंसी जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

विज्ञापन
LPG customers - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • 1
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। जिन उपभोक्ताओं ने अब तक अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें 15 अगस्त तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी नहीं कराने पर गैस कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


गाजियाबाद के जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि जिले में करीब 12 लाख घरेलू एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें से लगभग 10 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है, जबकि करीब दो लाख की ई-केवाईसी अभी बाकी है।
विज्ञापन


गैस एजेंसियां ऐसे उपभोक्ताओं से लगातार संपर्क कर रही हैं। उनको मोबाइल फोन पर संदेश भेजकर प्रक्रिया पूरी करने की अपील कर रही हैं। विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं, ताकि तय समय सीमा से पहले सभी की ई-केवाईसी पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं की सही पहचान सुनिश्चित करना, निष्क्रिय कनेक्शनों का सत्यापन करना और पुराने रिकॉर्ड को अपडेट करना है।

कई उपभोक्ताओं के बदल गए पते और मोबाइल नंबर
कई उपभोक्ताओं के पते और मोबाइल नंबर बदल चुके हैं, जबकि कुछ कनेक्शनों पर लंबे समय से सिलिंडर नहीं लिया गया है। ऐसे सभी कनेक्शनों का सत्यापन किया जा रहा है।
इस तरह पूरी करें प्रक्रिया
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसी, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और विशेष शिविरों में बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं। कई गैस कंपनियों ने अपने मोबाइल एप और अधिकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी यह सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके अलावा घर-घर सिलिंडर पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय के माध्यम से भी ई-केवाईसी कराई जा सकती है।

ऐसे जानें कनेक्शन की स्थिति
अपनी गैस कंपनी के अधिकृत मोबाइल एप या वेबसाइट पर लॉगिन कर ई-केवाईसी का स्टेटस देखें। संबंधित गैस एजेंसी पर उपभोक्ता संख्या (कंज्यूमर नंबर) देकर जानकारी लें। गैस वितरण करने वाले डिलीवरी बॉय से या गैस कंपनी के कस्टमर केयर पर कॉल कर उपभोक्ता संख्या बताकर भी स्टेटस की पुष्टि कर सकते हैं।
Amar Ujala Ltd published this content on August 04, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 04, 2026 at 17:01 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]