Amar Ujala Ltd

10/25/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/24/2026 18:54

सुर्खियां: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा; यूपी पीईटी परीक्षा आज से; 44 शहरों में AMC परीक्षा का दूसरा चरण

आज से यूपी PET परीक्षा: करीब 35 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, चलेंगी अतिरिक्त बस और ट्रेनें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर तथा 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। ऐसे में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले अपने प्रवेश पत्र पर दर्ज पते, रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। यहां पढ़ें...

PET के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप-C पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। इसलिए परीक्षा में शामिल होने से पहले जरूरी दस्तावेजों, प्रतिबंधित वस्तुओं, ओएमआर शीट भरने के नियमों और नेगेटिव मार्किंग से जुड़ी जानकारी रखना महत्वपूर्ण है।

रविवार, 25 अक्तूबर को लखनऊ में PET आयोजित होने के मद्देनजर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परिवहन व्यवस्था भी मजबूत की गई है। रोडवेज प्रशासन अतिरिक्त बसें चलाएगा, जबकि रेलवे प्रशासन ने भी अभ्यर्थियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की है। इससे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले उम्मीदवारों को राहत मिलने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...

Amar Ujala Ltd published this content on October 25, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 25, 2026 at 00:55 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]