Amar Ujala Ltd

10/02/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/02/2026 11:16

नुसरत भरूचा: देश लौटीं अभिनेत्री, स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाते दिखा परिवार; बाली में हुआ था हादसा; देखें वीडियो

{"_id":"6abfdefc150000de120777ac","slug":"nushrratt-bharuccha-brought-to-mumbai-hospital-on-stretcher-after-bali-accident-set-to-undergo-spine-surgery-2026-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नुसरत भरूचा: देश लौटीं अभिनेत्री, स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाते दिखा परिवार; बाली में हुआ था हादसा; देखें वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}

नुसरत भरूचा: देश लौटीं अभिनेत्री, स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाते दिखा परिवार; बाली में हुआ था हादसा; देखें वीडियो

Fri, 02 Oct 2026 10:18 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 02 Oct 2026 10:18 PM IST
सार

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा को बाली में हुए हादसे के बाद एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया है। उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद फैंस ने उनके लिए चिंता जाहिर की है।

विज्ञापन
नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

विस्तार

अभिनेत्री नुसरत भरूचा की टीम ने शुक्रवार को जानकारी दी थी कि बाली में हुए हादसे में उन्हें रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। अब अभिनेत्री का मुंबई में स्पाइन सर्जरी होनी है। इससे पहले नुसरत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस स्ट्रेचर पर नजर आईं।
विज्ञापन


स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाती दिखीं नुसरत
नुसरत भरूचा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिनेत्री को मुंबई के एक अस्पताल में एंबुलेंस से स्ट्रेचर पर बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य, जिनमें उनकी मां भी शामिल हैं, और दोस्त उनके साथ नजर आए।
विज्ञापन


नुसरत को बाली में हुए हादसे के बाद पहले वहीं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया। उनकी टीम की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अभिनेत्री की स्पाइन सर्जरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम @nushrrattbharuccha
टीम ने दी थी जानकारी
नुसरत के टीम ने शुक्रवार को उनके स्वास्थ्य को लेकर एक बयान जारी किया था। बयान में कहा गया, 'फिलहाल हमारी सबसे पहली प्राथमिकता उनकी सेहत है और यह सुनिश्चित करना है कि उन्हें जरूरी मेडिकल सुविधा मिलती रहे। हम सभी से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने और उन्हें अपने इलाज और रिकवरी पर ध्यान देने के लिए जरूरी समय देने की अपील करते हैं। सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए हम आभारी हैं और जरूरत के मुताबिक आगे की जानकारी साझा करेंगे।'

देखें वीडियो-

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)


View this post on Instagram

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम-@nushrrattbharuccha
इस फिल्म में नजर आएंगी नुसरत
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, नुसरत अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी।
  • यह पहली बार होगा, जब दोनों स्टार एक साथ किसी फिल्म का हिस्सा होंगे।
  • फिलहाल, फिल्म में नुसरत के किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, उनका रोल एक पारंपरिक फीमेल को-लीड तक सीमित नहीं होगा, बल्कि कहानी में उसकी अहम भूमिका होगी।

ये भी पढ़ें- गांधी एंड माय मदर: फिल्म की पहली झलक आई सामने, मनोज बाजपेयी-वहीदा रहमान की जोड़ी ने खींचा ध्यान; देखें फोटोज
Amar Ujala Ltd published this content on October 02, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 02, 2026 at 17:17 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]