02/05/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/05/2026 07:18
भारतजेन भारतीय भाषाओं और सामाजिक संदर्भों के अनुरूप तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के स्वतंत्र बुनियादी ए आई मॉडल विकसित करने की दिशा में सरकार द्वारा समर्थित पहली राष्ट्रीय पहल है। इसमें पाठ (बड़े भाषा मॉडल के माध्यम से), वाक् (पाठ-से-वाक् और स्वचालित वाक् पहचान) और दृष्टि-भाषा प्रणालियों सहित कई पद्धतियाँ शामिल हैं।
वर्तमान में भारतजेन के एआई मॉडल 15 भारतीय भाषाओं में हैं। इनमें हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मैथिली, मलयालम, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तमिल और तेलुगु शामिल हैं। जल्द ही सभी 22 अनुसूचित भारतीय भाषाओं को शामिल किया जाएगा।
भारतजेन ने आयुर्वेद (आयुर् परम), भारतीय कृषि (कृषि परम) और भारतीय विधि क्षेत्र (कानूनी परम) के लिए विशिष्ट रूप से तैयार किए गए मॉडल जारी किए हैं। इसके अतिरिक्त भारतजेन के सभी मॉडल (पाठ , वाक् और दृश्य) स्वास्थ्य सेवा, कृषि, शिक्षा और शासन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग के लिए उपयोगी हैं।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के राष्ट्रीय अंतःविषयक साइबर-भौतिक प्रणाली मिशन (एनएम-आईसीपीएस) के अंतर्गत दो प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र, अर्थात् टीआईएच फाउंडेशन फॉर आईओटी और आईओई, आईआईटी बॉम्बे और आईआईटीएम प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन, आईआईटी मद्रास, वर्तमान में भारतजेन नेटवर्क के हिस्से के रूप में सक्रिय हैं।
निम्नलिखित संस्थान भारतजेन कंसोर्टियम का हिस्सा हैं:निम्नलिखित संस्थान भारतजेन कंसोर्टियम का हिस्सा हैं:
|
संस्था का नाम |
भारतजेन में भूमिका |
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे |
प्रमुख संस्थान, जो कंसोर्टियम भागीदारों के बीच अनुसंधान और एकीकरण का मार्गदर्शन करता है। |
|
अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद |
विज़न-लैंग्वेज दस्तावेज़ मॉडलिंग |
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास |
भाषण आधार मॉडल का विकास और मूल्यांकन |
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर |
कानूनी एआई अनुसंधान, डोमेन-विशिष्ट डेटासेट और बहुभाषी मॉडल के लिए टोकनाइजेशन रणनीतियों का विकास |
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद |
बड़े बहुभाषी एलएलएम के लिए उन्नत टोकनाइजेशन और शब्दावली अनुकूलन |
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मंडी |
बहुभाषी समावेशी मॉडल का विकास और एलएलएम के लिए कुशल प्रशिक्षण रणनीतियों पर शोध |
|
भारतीय प्रबंधन संस्थान, इंदौर |
एलएलएम का भारत-केंद्रित मूल्यांकन और मानकीकरण, बहुभाषी और बहुआयामी डेटा संग्रह |
*****
पीके/ केसी/ एसके/डीके