Amar Ujala Ltd

10/26/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/25/2026 22:00

सेवानिवृत्त सैन्य अफसर गिरफ्तार: सेना की गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप, अज्ञात महिला की भूमिका क्या

{"_id":"6adecc8f28ba299bd903dad6","slug":"tamil-nadu-retired-military-officer-arrest-leaking-classified-army-information-accused-unidentified-woman-role-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त सैन्य अफसर गिरफ्तार: सेना की गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप, अज्ञात महिला की भूमिका क्या?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

सेवानिवृत्त सैन्य अफसर गिरफ्तार: सेना की गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप, अज्ञात महिला की भूमिका क्या?

Mon, 26 Oct 2026 09:14 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, वेल्लोर।
एजेंसी, वेल्लोर। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 26 Oct 2026 09:14 AM IST
सार

सेवानिवृत्त सैन्य अफसर को सेना की गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 28 साल तक सेना में रहा बाबू पिछले साल सेवानिवृत्त हुआ। आरोप के मुताबिक इसे अज्ञात महिला को व्हाट्एप पर सैन्य जानकारी देने का दोषी पाया गया।

विज्ञापन
तमिलनाडु में सेवानिवृत्त सैन्य अफसर गिरफ्तार (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

विस्तार

तमिलनाडु में एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी को गोपनीय जानकारी और सेना के उपकरणों से जुड़े विवरण एक अज्ञात महिला को व्हाट्सएप के जरिये देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान बाबू (52) के रूप में हुई है। वह वेल्लोर जिले का रहने वाला है।

विज्ञापन


व्हाट्सएप के जरिये बाबू से संपर्क, क्या हनी ट्रैप जैसा मामला?
बाबू ने भारतीय सेना में 28 साल तक विभिन्न इकाइयों में सेवाएं दी थीं। वह सेना की उपकरण शाखा में कैप्टन के पद से पिछले साल रिटायर हुआ था। इसके बाद वह अपने गांव में रहने लगा। शुरुआती जांच में पता चला कि करीब एक साल पहले एक अज्ञात महिला ने व्हाट्सएप के जरिये बाबू से संपर्क किया। फिलहाल, इस मामले में हनीट्रैप जैसे जुमलों का इस्तेमाल नहीं हुआ है। तमाम पहलुओं पर जांच जारी है।
विज्ञापन


पहले सेना के कार्यालयों में फोन, फिर महिला को जानकारी
उसने पहले नजदीकी बढ़ाई और फिर सेना से जुड़ी जानकारी मांगनी शुरू कर दी। महिला के जाल में फंसकर बाबू लगभग एक साल से उसे सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी भेज रहा था। इतना ही नहीं, जिन बातों की जानकारी उसे नहीं होती थी, उनके बारे में वह सेना के कार्यालयों में फोन करके पता करता और फिर महिला को बता देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना को हुआ था शक, खुफिया एजेंसियों ने की पूछताछ
केंद्रीय खुफिया अधिकारियों ने दो दिन पहले बाबू को हिरासत में लिया और शनिवार रात उसे वेल्लोर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां महिला की पहचान, व्हाट्सएप अकाउंट का संचालन करने वाले व्यक्ति और किसी विदेशी नागरिक या विदेशी संगठन की संभावित भूमिका का पता लगा रही हैं।
Amar Ujala Ltd published this content on October 26, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 26, 2026 at 04:00 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]