08/16/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/16/2026 04:55
कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र के हिंगोली स्थित अपने गांव से 'स्कूल ठीक करो' अभियान की शुरुआत कर दी है। दीपके लगातार सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक्स पर एक और वीडियो साझा किया है। वीडियो शेयर करते हुए दीपके ने दावा किया कि ग्रामीणों ने स्कूल के प्रिंसिपल की शराब की लत को लेकर कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मंगलवार तक प्रिंसिपल को नहीं हटाया गया, तो वह भी ग्रामीणों के साथ विरोध-प्रदर्शन में शामिल होंगे। दीपके ने स्कूल की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां पांच कक्षाओं के लिए महज दो शिक्षक हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल से जुड़ी इन गंभीर समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।