Amar Ujala Ltd

09/29/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/29/2026 03:15

'पितृसत्तात्मक व्यवस्था खत्म करने का समय आ गया': राहुल गांधी ने छात्रों का किया समर्थन, जेन जी से क्या अपील की

{"_id":"6abb7cb568e44501d90ce51f","slug":"congress-rahul-gandhi-said-its-time-to-smash-patriarchy-support-delhi-student-gen-z-protest-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पितृसत्तात्मक व्यवस्था खत्म करने का समय आ गया': राहुल गांधी ने छात्रों का किया समर्थन, जेन जी से क्या अपील की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

'पितृसत्तात्मक व्यवस्था खत्म करने का समय आ गया': राहुल गांधी ने छात्रों का किया समर्थन, जेन जी से क्या अपील की

Tue, 29 Sep 2026 02:24 PM IST
नितिन गौतम एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 29 Sep 2026 02:24 PM IST
सार

राहुल गांधी ने दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों को अपना समर्थन देते हुए जेन जी से बड़ी संख्या में इन प्रदर्शनों में शामिल होने की अपील की।

विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : राहुल गांधी एक्स
  • Link Copied

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर हो रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने युवाओं और जेन जी से इन विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने की अपील की। राहुल गांधी ने दिल्ली में एक युवती से हुए दुष्कर्म के मामले में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में महिलाओं को ही दंडित नहीं किया जाना चाहिए बल्कि जो दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


'पीड़ितों को ही दंडित किया जा रहा'
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक वीडियो पोस्ट में कहा, 'महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के लिए उन्हें ही दंडित करना बंद करना चाहिए। पूरे देश में महिलाएं सड़कों पर चलने से डर रही हैं, उन्हें शोषण और दुष्कर्म होने का डर है और सरकार कह रही है कि आप घर पर रहिए!' राहुल गांधी ने कहा, 'यह पितृसत्तात्मक व्यवस्था है, जो पीड़ितों पर ही आरोप लगाती है और अपराधियों को बचाती है। अब समय आ गया है कि इसे खत्म कर देना चाहिए।'
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने कहा कि महिलाओं को घरों में बंद करके रखना हल नहीं है। हमें अपनी सड़कें सुरक्षित बनानी होंगी और उन लोगों का विरोध करना होगा, जो महिलाओं से गलत व्यवहार करते हैं। साथ ही महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन
राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में दक्षिणी दिल्ली के एक पार्क में 17 साल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस घटना को लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बीती 23 सितंबर को दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमेन, मिरांडा हाउस, गार्गी कॉलेज और डॉ. बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी की छात्रओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद अलग-अलग कॉलेजों में भी विरोध प्रदर्शन हुए हैं।
Amar Ujala Ltd published this content on September 29, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 29, 2026 at 09:15 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]