Amar Ujala Ltd

08/15/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/14/2026 18:51

Top News: 80वें स्वतंत्रता दिवस का देशभर में जश्न; इंडोनेशिया में भूकंप के झटके; कई राज्यों में मौसम का कहर

Top News Today: आज शनिवार, 15 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। भारत आज स्वतंत्रता के 80 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेने के बाद 13वीं बार देशवासियों को संबोधित करेंगे। वहीं, ओडिशा में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जहां 429 गांव प्रभावित हुए और 41 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण 114 सड़कें बंद हैं। अयोध्या में आज से सावन झूला मेला शुरू हो रहा है, जहां 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है और 28 अगस्त तक रामनगरी में उत्सव की धूम रहेगी। उधर, इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप गई है और सुनामी के अलर्ट को लेकर नजर बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाय को लेकर बयान देते हुए कहा कि गाय हमारी माता है और वह केवल राष्ट्रीय पशु नहीं है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...

Amar Ujala Ltd published this content on August 15, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 15, 2026 at 00:51 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]