07/26/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/26/2026 03:55
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में बाढ़ की स्थिति को लेकर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से फोन पर बात की। लगातार दूसरे दिन उन्होंने राज्य में राहत कार्यों और हालात की जानकारी ली।
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यह खबर एप पर पढ़ें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉगिन करेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल को फोन कर असम में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। इससे एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री रहे सोनोवाल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के राहत शिविरों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की थी। पूर्वोत्तर राज्य में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार दूसरे दिन हालात का जायजा लिया। शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से भी फोन पर बात कर बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली थी और राज्य सरकार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया था।
सरबानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर असम में जारी बाढ़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बताया कि वह इस समय डिब्रूगढ़ में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं, जमीनी हालात का आकलन कर रहे हैं और प्रभावित लोगों के बीच मौजूद हैं।
Received a call from Hon'ble PM Shri @narendramodi ji a short while ago, who took detailed stock of the ongoing flood situation in Assam. I am currently in Dibrugarh, visiting the affected areas, assessing the ground situation and standing with our affected brothers and sisters.…
- Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) July 26, 2026सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा असम को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से एक अंतर-मंत्रालयी टीम पहले ही असम पहुंच चुकी है और तेजी से प्रभावित जिलों का दौरा कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए हर जरूरी सहायता देने का भरोसा दे चुकी है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
डिब्रूगढ़ में सरबानंद सोनोवाल ने कहा कि असम में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुरुआत से ही हालात की लगातार जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से भी बात कर चुके हैं और केंद्र सरकार शुरुआत से ही राज्य सरकार के साथ मिलकर प्रभावित लोगों की मदद में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें संयुक्त रूप से राहत सामग्री का वितरण और बचाव अभियान चला रही हैं।
सोनोवाल ने बताया कि रविवार सुबह प्रधानमंत्री ने उन्हें फोन कर बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री को अपने दौरे के दौरान देखे गए हालात की जानकारी दी। सोनोवाल के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि असम के लोगों को संदेश दें कि केंद्र सरकार उनके साथ खड़ी है और हर जरूरी सहायता देने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर उच्चस्तरीय अंतर-मंत्रालयी टीम असम पहुंच चुकी है, जो प्रभावित लोगों से मिलकर हालात का आकलन करेगी।
असम में लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य और पड़ोसी क्षेत्रों में बाढ़ की लहरें बार-बार आ रही हैं, जिससे कई जिले प्रभावित हुए हैं और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बाढ़ के कारण 11 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और बाढ़ प्रभावित जिलों के विभिन्न स्थानों पर बचाव अभियान जारी हैं। राज्य सरकार राहत शिविर चला रही है, आवश्यक सामग्री वितरित कर रही है और क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मरम्मत कर रही है, साथ ही केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।