Amar Ujala Ltd

09/19/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/19/2026 11:06

सूर्य का कन्या राशि में गोचर: 17 अक्तूबर तक इन पांच राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा, मिलेगा भाग्य का साथ


नवग्रहों में राजा की पदवी हासिल सूर्यदेव 17 सितंबर को अपने मित्र ग्रह बुध की राशि कन्या में प्रवेश कर चुके हैं। जो 17 अक्तूबर 2026 तक यहीं रहेंगे, फिर तुला राशि में गोचर होंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन करने से सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ राशि वालों के ऊपर सूर्य के राशि परिवर्तन का बहुत ही अच्छा और लाभकारी प्रभाव होगा।

मेष राशि - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन आने वाले 30 दिनों में विशेष लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। अचानक से धन प्राप्ति के योग है और साथ ही कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। लेन-देन के मामलों में आपको कोई बड़ा अवसर हाथ लगेगा, जिससे आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी।

कर्क राशि - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर आपके लिए तीसरे भाव में होगा जिससे आपके साहस और निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होंगी और आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। जमीन की खरीद-बिक्री में आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों का नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रूचि बनी रहेगी। अधूरे काम पूरे होंगे।

तुला राशि - फोटो : amar ujala

तुला राशि
सूर्य का कन्या राशि में गोचर करने से कन्या राशि वालों के लिए लिए उनके 12वें भाव में हुआ है। जिससे आपके खर्चों में वृद्धि होगी। जो लोग देश-विदेश के व्यापार से जुड़े हुए हैं उनको कारोबार में लाभ होगा। इस दौरान बेहतर अवसर मिल सकते हैं। एक से ज्यादा स्त्रोतों से आपको लाभ मिलेगा। कार्यो में कोई अच्छी उपल्ब्धियां हासिल होगी।

वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर आपके लाभ और आय के भाव यानी 11वें भाव में होगा जो बहुत ही लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आय के नए-नए साधन खुलेंगे और सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Amar Ujala Ltd published this content on September 19, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 19, 2026 at 17:06 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]