Amar Ujala Ltd

07/28/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/28/2026 05:02

जंतर मंतर पर हुई थी छात्र की मौत?: पाकिस्तानी एक्स अकाउंट से फैला गया झूठ, महाराष्ट्र साइबर पुलिस की जांच में ये खुलासा

{"_id":"6a6887cf69ac7345ef065917","slug":"fake-news-of-student-s-death-at-jantar-mantar-spread-by-pakistan-based-x-account-maharashtra-cyber-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंतर मंतर पर हुई थी छात्र की मौत?: पाकिस्तानी अकाउंट से फैलाया गया झूठ, महाराष्ट्र पुलिस की जांच में ये खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

जंतर मंतर पर हुई थी छात्र की मौत?: पाकिस्तानी अकाउंट से फैलाया गया झूठ, महाराष्ट्र पुलिस की जांच में ये खुलासा

Tue, 28 Jul 2026 04:16 PM IST
सुनील मेहरोत्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: सुनील मेहरोत्रा Updated Tue, 28 Jul 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : ANI
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें
सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों के खिलाफ महाराष्ट्र साइबर सेल की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी दौरान हुई जांच में खुलासा हुआ है कि 23 जुलाई को पाकिस्तान से संचालित एक एक्स अकाउंट से यह दावा किया गया था कि जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन


झूठी खबर पाकिस्तान हैंडल से दी गई
महाराष्ट्र साइबर सेल ने मंगलवार को बताया कि फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह गलत निकला। जांच में सामने आया कि छात्र की मौत नहीं हुई थी। प्रदर्शन के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने पर समय रहते उसे सीपीआर दिया गया, जिससे उसकी जान बच गई। आरएमएल अस्पताल, प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) और दिल्ली पुलिस ने भी छात्र की मौत की खबर का खंडन किया था। लेकिन अब पता चला है कि मौत की वह झूठी खबर पाकिस्तान हैंडल से दी गई थी।
विज्ञापन


साइबर सेल ने किए बड़े खुलासे
महाराष्ट्र साइबर सेल ने सोमवार को प्रदर्शन के दौरान 429 अकाउंट्स और पोस्ट के बारे में जानकारी दी थीं। मंगलवार को साइबर सेल ने इस बारे में और खुल कर बताया। साइबर सेल के अनुसार, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों से जुड़े इन 429 अकाउंट्स और पोस्ट्स में से 329 अकाउंट्स भारत से संचालित हो रहे थे, जबकि 100 विदेशों से चलाए जा रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि 140 पोस्ट्स में एआई का इस्तेमाल कर फर्जी कंटेंट और डीपफेक वीडियो तैयार किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र साइबर सेल के मुताबिक, सबसे ज्यादा संदिग्ध पोस्ट्स इंस्टाग्राम पर मिली हैं। यहां भारत से संचालित 257 और विदेशों से चल रहे 55 अकाउंट्स की पहचान हुई है। एक्स पर भारत के 34 और विदेश के 21, फेसबुक पर भारत के 23 और विदेश के 17, जबकि यूट्यूब पर भारत के 15 और विदेशों से संचालित 7 अकाउंट्स कार्रवाई के दायरे में आए हैं। इन सभी पोस्ट को अब सोशल मीडिया से हटाया जा रहा है।

Amar Ujala Ltd published this content on July 28, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 28, 2026 at 11:03 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]