Amar Ujala Ltd

08/31/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/30/2026 23:16

'खर्ग आईलैंड के कर दिए टुकड़े-टुकड़े': ईरान के हमले के बाद ट्रंप ने जारी किया AI वीडियो; दिखाया तबाही का मंजर

{"_id":"6a94feb768bdad971c0edacc","slug":"donald-trump-says-kharg-island-being-blown-to-smithereens-shares-ai-video-after-iran-jordan-attack-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"'खर्ग आईलैंड के कर दिए टुकड़े-टुकड़े': ईरान के हमले के बाद ट्रंप ने जारी किया AI वीडियो; दिखाया तबाही का मंजर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}

'खर्ग आईलैंड के कर दिए टुकड़े-टुकड़े': ईरान के हमले के बाद ट्रंप ने जारी किया AI वीडियो; दिखाया तबाही का मंजर

Mon, 31 Aug 2026 09:46 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 31 Aug 2026 09:46 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खर्ग द्वीप पर धमाकों वाला एक AI वीडियो साझा करते हुए इसे तबाही का मंजर बताया। ट्रंप ने दावा किया कि खर्ग को 'टुकड़े-टुकड़े' किया जा रहा है। हालांकि, खर्ग पर हमले की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, खर्ग द्वीप - फोटो : Amar Ujala Graphics
  • 1
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के रणनीतिक रूप से बेहद अहम खर्ग आईलैंड को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर खर्ग आईलैंड पर जोरदार धमाकों वाला एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि द्वीप को 'टुकड़े-टुकड़े' किया जा रहा है।

विज्ञापन


ट्रंप की यह पोस्ट ईरान के एक अन्य द्वीप लारक पर अमेरिकी कार्रवाई के बाद सामने आई। अमेरिकी सेना ने लारक द्वीप पर दो रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाने की जानकारी दी थी। इसे जुलाई के अंत के बाद ईरान के खिलाफ अमेरिका की पहली ज्ञात सैन्य कार्रवाई बताया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप ने खर्ग आईलैंड को लेकर क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि 'खर्ग आईलैंड के टुकड़े-टुकड़े किए जा रहे हैं।' हालांकि, उन्होंने इसके अलावा हमले को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की। ट्रंप के पोस्ट में दिखाई गई तस्वीरों में खर्ग आईलैंड पर बड़े धमाके होते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की वास्तविकता को लेकर भी सवाल उठे हैं।

क्या ट्रंप का वीडियो AI से बनाया गया है?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप द्वारा साझा किया गया वीडियो संभवतः सिंथेटिक यानी AI से तैयार किया गया हो सकता है। AI से बदली गई तस्वीरों और वीडियो की पहचान करने वाले सॉफ्टवेयर के विश्लेषण में इसके कृत्रिम रूप से तैयार किए जाने की संभावना सामने आई। व्हाइट हाउस और अमेरिकी रक्षा विभाग की ओर से खर्ग आईलैंड पर हमले की तत्काल कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई थी। ऐसे में ट्रंप के दावे और वीडियो को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

लारक पर अमेरिका ने क्या कार्रवाई की थी?

खर्ग से पहले अमेरिका ने ईरान के लारक आईलैंड पर हमला किया था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, इस कार्रवाई में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के दो सैन्य लॉन्च सिस्टम को निशाना बनाया गया। अमेरिकी पक्ष का दावा था कि IRGC इन लॉन्च सिस्टम की मदद से होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री माइंस बिछाने की तैयारी कर रहा था। ईरानी मीडिया की रिपोर्टों में दावा किया गया कि लारक पर ड्रोन से हमला हुआ और इसमें कुछ ईरानी सैनिकों तथा नागरिकों के मारे जाने या घायल होने की खबर सामने आई।



लारक पर अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई का दावा किया। ईरान के IRGC के मुताबिक, जॉर्डन और कतर में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। ईरानी पक्ष ने जॉर्डन के किंग हुसैन और अल-अजराक एयरबेस की तकनीकी सुविधाओं और लड़ाकू विमानों से जुड़ी जगहों को निशाना बनाने का दावा किया। वहीं, जॉर्डन की ओर से कई मिसाइलों को अपनी वायु रक्षा प्रणाली से रोकने की बात कही गई।

क्या अमेरिका-ईरान संघर्ष अब और बढ़ेगा?

खर्ग आईलैंड पर अमेरिकी हमले के ट्रंप के दावे से संकेत मिल रहा है कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का दायरा बढ़ सकता है। दूसरी ओर, ईरान पहले ही अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी मिसाइल हमलों का दावा कर चुका है। अगर दोनों देशों के बीच हमले और जवाबी हमले का सिलसिला आगे बढ़ता है तो इसका असर केवल पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं रहेगा। खासकर तेल आपूर्ति, होर्मुज स्ट्रेट और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।

Amar Ujala Ltd published this content on August 31, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 31, 2026 at 05:16 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]