04/07/2026 | Press release | Distributed by Public on 04/07/2026 00:19
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उन सभी व्यक्तियों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की, जो दूसरों की सेवा में अथक परिश्रम करते हैं और एक स्वस्थ समाज को बनाए रखने की दिशा में निरंतर जुटे रहते हैं।
स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रति राष्ट्रीय प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, श्री मोदी ने स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने और प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए निरंतर सामूहिक प्रयासों का आग्रह किया।
प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए सभी को अपना शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी संदर्भ में प्रधानमंत्री ने शारीरिक व्यायाम के लाभों से संबंधित एक संस्कृत सुभाषितम को साझा किया।
प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा:
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर, हम उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जो दूसरों की सेवा में अथक परिश्रम करते हैं और एक स्वस्थ समाज की दिशा में निरंतर जुटे रहते हैं। हम एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि करते हैं। आइए हम सभी मिलकर स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने और प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए कार्य करते रहें।
"विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मैं सभी देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। मेरा आग्रह है कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए हरसंभव प्रयास जरूर करें।
लाघवं कर्मसामर्थ्यं दीप्तोऽग्निर्मेदसः क्षयः।
विभक्तघनगात्रत्वं व्यायामादुपजायते॥"
व्यायाम करने से कार्य करने की क्षमता बढ़ती है, पाचन क्रिया तेज होती है, मोटापा कम होता है और शरीर के अंग मजबूत और सुडौल होने लगते हैं।
On World Health Day, we express our gratitude to all those who dedicate themselves tirelessly to the service of others and work towards a healthier planet. We also reaffirm our commitment to building a healthier society. Let us all keep working together to strengthen healthcare…
- Narendra Modi (@narendramodi) April 7, 2026
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मैं सभी देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। मेरा आग्रह है कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए हरसंभव प्रयास जरूर करें।
लाघवं कर्मसामर्थ्यं दीप्तोऽग्निर्मेदसः क्षयः।
विभक्तघनगात्रत्वं व्यायामादुपजायते॥ pic.twitter.com/EEH6gNbodz
पीके/केसी/एसएस/एसके