Amar Ujala Ltd

10/24/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/23/2026 18:15

फ्रांस: आज फिर सड़कों पर उतरेंगे लाखों लोग, 70 हजार पुलिसकर्मी तैनात; चेहरा ढककर प्रदर्शन करने पर लगी रोक

{"_id":"6adbe965c0ee3fa9ed0e89ba","slug":"france-braces-for-massive-protests-as-70-000-police-officers-deploy-face-coverings-banned-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस: आज फिर सड़कों पर उतरेंगे लाखों लोग, 70 हजार पुलिसकर्मी तैनात; चेहरा ढककर प्रदर्शन करने पर लगी रोक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}

फ्रांस: आज फिर सड़कों पर उतरेंगे लाखों लोग, 70 हजार पुलिसकर्मी तैनात; चेहरा ढककर प्रदर्शन करने पर लगी रोक

Sat, 24 Oct 2026 04:41 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी, पेरिस।
एजेंसी, पेरिस। Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 24 Oct 2026 04:41 AM IST
सार

फ्रांस में शनिवार को बड़े प्रदर्शन की तैयारी है। हिंसा की आशंका के बीच 70 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे और चेहरा ढककर प्रदर्शन करने पर रोक लगाई गई है। उधर, इटली में ट्रक चालकों की हड़ताल से जरूरी सामान की सप्लाई प्रभावित हुई है।

विज्ञापन
फ्रांस विरोध प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala Graphics
  • Link Copied

विस्तार

फ्रांस में आंदोलनकारी युवाओं और श्रमिक संगठनों ने इस सप्ताहांत फिर सड़क पर उतरने की घोषणा कर रखी है। पेरिस की अदालत ने पूर्व में पुलिस की तरफ से लगाई गई पाबंदी हटाकर युवाओं को प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। ऐसे में पिछले हफ्ते के हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए सरकार ने भी प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निपटने की तैयार कर ली है।

विज्ञापन


फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने शुक्रवार को बताया कि शनिवार को होने वाले प्रदर्शनों से निपटने के लिए फ्रांस विशेष इकाइयों के समर्थन से 70,000 पुलिसकर्मियों को तैनात करेगा। उन्होंने अति-वामपंथी समूहों पर हिंसा और लूटपाट को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। सरकार ने चेहरा ढककर प्रदर्शन करने पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन


नुनेज ने कहा कि अधिकारियों ने ऑनलाइन ऐसे कई संदेशों की पहचान की है जो कट्टर-वामपंथी समूहों ने भेजे थे। इनमें कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक इमारतों को निशाना बनाने के लिए उकसाया जा रहा था। इस बीच, पेरिस प्रशासन ने प्रदर्शन से पहले सड़कों से कूड़ेदान, अवरोधक और निर्माण सामग्री हटाने का फैसला किया है, ताकि इनका इस्तेमाल हिंसा या तोड़फोड़ के लिए न हो सके। कुछ अन्य शहरों में भी सोमवार तक चेहरा ढकने वाले कपड़ों और आतिशबाजी की खरीद-बिक्री पर भी रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटली : ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल से गहराया संकट
ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से इटली में संकट गहरा गया है। दक्षिणी इटली में ट्रक चालकों की हड़ताल और सड़क जाम के कारण सामान की सप्लाई बाधित हो गई है। सुपरमार्केट में दूध, अंडे, फल-सब्जियां और दूसरी जरूरी चीजें खत्म होने लगी हैं।

पेट्रोल पंपों पर भी ईंधन नहीं मिल रहा है। कैंपानिया क्षेत्र में करीब 90% पेट्रोल पंपों का ईंधन खत्म हो चुका है। प्रधानमंत्री जियॉर्जिया मेलनी ने बृहस्पतिवार को ट्रक चालकों, किसानों और मछुआरों के लिए करीब 200 मिलियन डॉलर की सहायता देने की घोषणा की। प्रदर्शन कर रहे ट्रक चालकों ने इसे नाकाफी बताया है। उनका कहना है कि चक्का जाम जारी रखेंगे। एजेंसी

लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना
पेरिस में शनिवार दोपहर को बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया गया है, जिसके बारे में फ्रांसीसी मीडिया का अनुमान है कि इसमें लाखों लोग शामिल हो सकते हैं। प्रदर्शन फ्रांस के मुख्य छात्र संघ यूएनईएफ की तरफ से आयोजित किया गया है, और देश के सबसे बड़े ट्रेड यूनियनों में से एक सीजीटी ने भी शामिल होने की घोषणा की है। किसानों, जलवायु कार्यकर्ताओं और यलो वेस्ट्स समूह के भी शामिल होने की उम्मीद है। nपेरिस के कई मुख्य पर्यटक स्थल शनिवार को बंद रहेंगे, जिनमें दुनियाभर में मशहूर लूव्र, ओर से और ओरेंगेरी आदि संग्रहालय भी शामिल हैं।
Amar Ujala Ltd published this content on October 24, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 24, 2026 at 00:16 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]